फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP workers reached the District Magistrate's office in a procession, demanding the dismissal of Dharmendra Pradhan.

Mau News: जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे सपा कार्यकर्ता, धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग

Thu, 23 Jul 2026 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
SP workers reached the District Magistrate's office in a procession, demanding the dismissal of Dharmendra Pradhan.
दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट जाने के द
दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन में शामिल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के बाद मंगलवार शाम से ही सपाइयों में आक्रोश है।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम गाजीपुर तिराहा पर विरोध प्रदर्शन के बाद सपाई बुधवार को गाजीपुर तिराहा से जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। यहां सपाइयों ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी सहित आठ सूत्री मांगें रखीं।
विज्ञापन

साथ ही केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर संविधान के उल्लंघन और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने के गंभीर आरोप लगाए। पार्टी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार संविधान के विपरीत काम कर रही है। निष्पक्ष जांच एजेंसियों को बंधुआ मजदूर बना दिया गया है। चुनाव आयोग भी गुलाम की भूमिका में है।
केंद्र सरकार पर चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने का आरोप लगाया गया है। चुने हुए मुख्यमंत्रियों को जेल भेजने तक का काम किया गया है। छात्रों पर लाठीचार्ज और पेपर लीक की घटनाओं से उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है।
छात्रों ने शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की, लेकिन सरकार ने उनकी बात नहीं मानी। आगे कहा गया कि उत्तर प्रदेश सरकार पर मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की इमारत को गलत तरीके से तोड़ने का आरोप है।
समाजवादी पार्टी का कहना है कि नक्शे के नियम मुख्यमंत्री आवास और जिलाधिकारी कार्यालय पर भी लागू होंगे। विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अखिलेश यादव को प्रधानमंत्री आवास के सामने धरना देने पर हिरासत में लिया गया। इसे लोकतंत्र के लिए एक काला धब्बा बताया गया है।
सपाइयों ने ज्ञापन में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। जंतर-मंतर पर घायल छात्रों को उचित मुआवजा देने की बात कही गई है। पेपर लीक पर कानून बनाने और प्रभावित छात्रों को मुआवजा देने की भी मांग है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को केंद्रीय सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी शामिल है। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय सचिव हाजी इरफान अंसारी, मयंक पांडे, सोनू राय, लीलावती कुशवाहा, रामजतन राजभर सहित तमाम कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed