फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP announces Lohia's birth anniversary

सपा ने मनाई लोहिया की जयंती

Sun, 06 Aug 2017 12:06 AM IST
mau hindi news
mau hindi news Updated Sun, 06 Aug 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
SP announces Lohia's birth anniversary
छोटे लोहिया की जयंती मनाते सपाजन
 नगर क्षेत्र के बाल निकेतन स्थित तिराहे पर स्थित सपा कार्यालय पर शनिवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य छोटे लोहिया का जयंती मनाया गया। इस दौरान उनके चित्रपर माल्यार्पण कर वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। शनिवार को ही हुई मासिक बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश के क्रम में नौ अगस्त को प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर क्रांति दिवस के रुप में मनाए जाने पर भी चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान की प्रदेश सरकार में कमीशन खोरी चरम पर है। ईमानदार अफसर बुरी तरह से अपमानित व प्रताड़ित किए जा  रहे हैं।
विज्ञापन


 
 वक्ताओं ने कहा कि देश व प्रदेशवासी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। भाजपा चुन चुन कर अपने विरोधियों को निशाना बना रही है। देश की सर्वोच्च जांच एजेंसियां पिंजरे के तोते जैसा कार्य कर रहीं हैं। सत्य की आवाज उठाने वालों को झूठे मुकदमें में फंसाया जा रहा है। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि आज देश व प्रदेश में इमरजेंसी जैसे हालात हो गए हैं।
विज्ञापन


सरेआम कानुन का गला घोंटा जा रहा है। हौसला व बहुमत के मद में चुर सत्ताधारी भाजपा यह भूल रही है कि आज का किया हुआ कल भुगतना पड़ेगा। बैठक को संबोधित करते हुए एमएलसी रामजतन राजभर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सांप्रदायिकता को बढ़ावा दे रही है। गौ हत्या के नाम पर बेकसुरों को सताया जा रहा है। बैठक में पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, अल्ताफ अंसारी, राजेंद्र मिश्रा, कुद्दूस अंसारी, रामधनी चौहान, हजारी सिंह, पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल, शैलेंद्र यादव साधु,  अशोक यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed