फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP always favors clean politics: Rakesh Yadav

सपा हमेशा स्वच्छ राजनीति की पक्षधर ः राकेश यादव

Tue, 12 Oct 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
SP always favors clean politics: Rakesh Yadav
मऊ। भाजपा छोड़ सपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद जनपद में प्रथम आगमन पर डॉ. एच एन सिंह पटेल का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर सोमवार को आरएस प्लाजा में निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

स्वागत कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य राकेश यादव गुड्डू ने कहा कि सपा हमेशा ही स्वच्छ राजनीति की पक्षधर है। इसी लिए स्वच्छ राजनीति करने वालों को इस पार्टी में काफी सम्मन दिया जाता है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हमेशा ही ऐसे नेताओं को सम्मान दिया है।
विज्ञापन

कहा कि डा. एचएनसिंह पटेल के सपा में आने से जहां पार्टी को मजबूती मिलेगी वहीं उन्हें भरपूर सम्मान भी मिलेगा। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता राजीव राय ने कहा वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को भांपकर अपने उच्च शिक्षित होने का परिचय देते हुए वर्तमान सरकार के भय भूख भ्रष्टाचार को समझ कर डा. एचएन सिंह ने सपा की सदस्यता ग्रहण किया है। पूर्व मंत्री चंद्रदेव यादव करैली ने कहा कि डा.एच एन सिंह पटेल के आने से पूर्वांचल में पार्टी को बहुत मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि डॉ. एचएन सिंह के पार्टी में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और नौजवानों को एक ऊर्जा भी मिलेगी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आजमगढ़ विजय यादव ,गायक विजय लाल यादव ,अरशद जमाल, कुद्दूस अंसारी, जेपी यादव,अखण्ड प्रकाश पांडेय,रामधनी यादव,अशोक यादव,शोभा श्रीवास्तव, दिनेश यादव ,सीताराम कुशवाहा, बन्ने खां, योगेन्द्र यादव,दिलीप पाण्डेय,धीरज राजभर,शाहनवाज आलम,राम प्रकाश यादव,राजेश यादव,रणधीर सिंह, विजय यादव,विनीत कुशवाहा,महेंद्र चौहान, अप्पू मौर्य,अमान अहमद ,लालचंद यादव व कार्यक्रम के आयोजक शम्भू यादव एडवोकेट सहित सैकड़ों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

डा. एचएनसिंह पटेल का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
दोहरीघाट। भाजपा से सपा में शामिल हुए डॉ. एच एन सिंह पटेल का सपा नेता शिवकुमार जायसवाल के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने कसबे में फूल मालाओं से स्वागत किया। वहीं चौहान चौक पर सुजीत विश्वकर्मा के नेतृत्व में तथा बसियाराम में कमलेश सिंह पटेल के नेतृत्व में फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत डॉ. एचएन सिंह पटेल ने कहा कि मैं सपा में आकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। कहा कि आने वाले 2022 के चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सपा की सरकार बनेगी। प्रदेश की कमान एक बार फिर अखिलेश यादव के हाथों में होगी। तब प्रदेश विकास के पथ पर तेजी के साथ अग्रसर होगा। इस दौरान धनंजय यादव, अनूप विश्वकर्मा, धन्यजय यादव, राधेश्याम वर्मा, सुभाष सोनकर, जावेद अहमद, रवि यादव, मनोज राजभर, विजय जायसवाल, राजकुमार, सचिन, संजय सिंह पटेल, विनोद यादव राधेश्याम सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed