फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Soon the citizens will get the gift of auditorium with modern facilities

जल्द ही नगरवासियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाओं वाला आडिटोरियम की सौगात

Thu, 30 Jun 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Soon the citizens will get the gift of auditorium with modern facilities
मऊ। नगर में एक करोड़ 79 लाख रुपयों की लागत से बन रहा आधुनिक सुविधायुक्त वातानुकूलित आडिटोरियम चंद दिनों में ही बनकर तैयार हो जाएगा। इसमें 250 लोगों के बैठने की सुविधा होगी। नगरपालिका ने पहले कम्युनिटी हाल का निर्माण कराया था। लेकिन आयोजन होने के दौरान पीछे बैठे लोगों को कार्यक्रम दिखाई नहीं देता था। आम लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका प्रशासन ने एक करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त आडिटोरियम का निर्माण 2020 में शुरू कराया। अब इसका कार्य अंतिम चरण में है। पहुंच गया है। आडिटोरियम सिनेमाहाल की तर्ज पर सीढीनुमा बनाया जा रहा है। इसमें कुर्सियां, पर्दे, इंटीरियर डेकोरेशन, शौचालय, स्टेज आदि को बेहतर बनाया जाएगा। आडिटोरियम इको साउंड सिस्टम से सुसज्जित होगा। ऐतिहासिक स्थलों की कल्चरल फोटो लगाई जाएगी। हाल में जाने के लिए साइड तथा बीच से प्रवेश मिलेेगा। इसके साथ ही ड्रेसिंग, वेटिंग और मेकअप रूम की सुविधा भी मिलेगी। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया किआधुनिक सुविधाओं वाला आडिटोरियम जुलाई में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके रखरखाव के लिए कमेटी गठित की जाएगी। जिसके जरिए इसकी बुकिंग कराई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed