फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sonam in the race, glory prevails

दौड़ में सोनम, महिमा ने मारी बाजी

Fri, 11 Jan 2019 10:08 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Fri, 11 Jan 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
Sonam in the race, glory prevails
फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के मलकौली में ओडीएफ ओलंपिक में कुश्ती में दांव आजमाते प्रतिभागी। - फोटो : mau
जिले के कई ब्लाकों की न्याय पंचायतों में शुक्रवार को स्वच्छता मिशन के तहत ओडीएफ ओलम्पिक के आयोजन किये गये। छात्रों ने  इन प्रतियोगिताओं में बढ़चढकर भाग लिया।  मधुबन ःउच्च प्राथमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय  गंगउपुर में  प्रधान रंजना सिंह तथा ग्राम विकास अधिकारी अद्याशंकर मिश्र ने ओलंपिक का शुभारम्भ किया। बच्चों द्वारा स्वच्छता अभियान पर नाटक लोकगीत आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी प्रेरित किया गया। 400 मीटर दौड़,लम्बी कूूूद में बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगऊपुर की सोनम प्रथम, वहीं 100 मीटर दौड़ में लोकया कि नीलम प्रथम एवं गंगऊपुर की सोनम द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में भी बालिका वर्ग में गंगउपुर सोनम की  टीम विजेता रही तों  रमऊपुर पूजा चौहान की टीम उप विजेता रही। वॉलीबाल प्रतियोगिता में आजाद पब्लिक स्कूल की टीम बिजेता रही।
विज्ञापन


चिरैयाकोट ःडरारी प्राथमिक विद्यालय और रामनवल सिंह स्मारक महाविद्यालय कें खेल के मैदान में जिला विद्यालय निरीक्षक के.सी. भारती ने झंडारोहण करके खेल की शुभारंभ किया। ओडीएफ ओलम्पिक खेल में बालीबाल, कबड्डी, कूद, दौड़, कुश्ती, गोला फेंक, रस्साकशी  का खेल हुआ।  रानीपुर ः क्षेत्र के फतेहपुर स्टेडियम में शुक्रवार को ओडीएफ ओलंपिक का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी रजनीश कुमार सिंह ने किया। कबड्डी में रानीपुर की टीम विजेता रही । 100 मीटर की दौड़ में पुरूष वर्ग से लखन्दर प्रथम व राजन चौहान द्वितीय रहा एवं महिला वर्ग से नीलू  प्रथम व श्वेता यादव द्वितीय रही।
विज्ञापन


रतनपुरा ःनेहरू इंटरमीडिएट कालेज परिसर में ओलंपिक का शुभारंभप्रधानाचार्य दीनानाथ तिवारी ने किया।  इस मौके पर 400 मीटर दौड़ में महिमा गुप्ता, रवि चौहान प्रथम और रजनी चौहान दितीय 400 मीटर बालक दौड़ में  प्रथम और सिंहासन चौहान ने दितीय स्थान प्राप्त किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


फतहपुर मंडाव ः मलकौली न्याय पंचायत में ओडीएफ ओलंपिक का शुक्रवार को  खंड विकास अधिकारी सुबेदिता सिंह ने स्वच्छता की शपथ दिलाया। न्याय पंचायत कमलसागर के गोपालापुर लंबी कूद में प्रथम में दुष्यंत कुमार, अनिल यादव द्वितीय, वॉलीबाल व कबड्डी लम्बी कूद बालक वर्ग में 100 मीटर में मुकेश सिंह पटेल, रतनपुरा द्वितीय रोहित चौहान, 200 मीटर प्रथम विद्यासागर द्वितीय पर अखिलेश कुमार रहे। 400 प्रथम पर शिवकुमार कंधरापुर द्वितीय स्थान पर रामबिलास छतहारा रहे। उधर न्याय पंचायत बहादुरपुर में कुश्ती का  आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed