फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sonadih reached the medical team after 50 hours, investigation of the wife of the deceased

50 घंटे बाद मेडिकल टीम पहुंची सोनाडीह, मृतक की पत्नी की जांच

Tue, 27 Apr 2021 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Sonadih reached the medical team after 50 hours, investigation of the wife of the deceased
अमिला। बड़राव ब्लॉक के सोनाडीह गांव निवासी 55 वर्षीय अधेड़ की संक्रमण से मौत के 50 घंटे बाद स्वास्थ्य विभाग को फुर्सत मिली। गांव पहुंची मेडिकल टीम ने मृतक की पत्नी तथा बेटे की जांच की।
विज्ञापन

बताते चले कि बीते रविवार को सोनाडीह गांव निवासी अधेड़ की मौत हो गई थी, जो उसी दिन अहमदाबाद से लौटा था। मृतक की पत्नी की माने तो इसकी सूचना बकायदा बड़राव सीएचसी के साथ घोसी प्रशासन को देने के साथ अपने पति के संक्रमित होने की बात कही थी। बावजूद रविवार को दस घंटे तक न तो मेडिकल टीम पहुंची न ही प्रशासन का कोई जिम्मेदार। जिसके बाद में पहुंची 112 डायल के जवानों की मदद से शव को महिला ने खेत में दफनाया था। उधर घटना के 50 घंटे बीतने तथा समाचार पत्र में यह मामला प्रकाशित होने के बड़राव सीएचसी की एक मेडिकल टीम सोनाडीह गांव पहुंची और मृत मरीज के पत्नी तथा उसके पुत्र का सैंपल जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed