फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Son murdered father in property dispute

संपत्ति विवाद में बेटों ने की पिता की हत्या

Sat, 20 Mar 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Son murdered father in property dispute
दुबारी नईबस्ती में पुत्रों द्वारा पिता की हत्या के बाद जुटी लोगों की भीड़। - फोटो : MAU
मऊ/दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी गांव में शुक्रवार की देर रात को संपत्ति विवाद में दो बेटों ने फावड़े से प्रहार कर पिता की हत्या कर दी। उन्हें बचाने के प्रयास में चाचा, भाई और चचेरे भाई लहूलुहान हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दुबारी गांव निवासी बुधिराम शर्मा (65) के तीन बेटे हैं। छोटे बेटों अखिलेश और पिंटू शर्मा को शक था, कि पिता जमीन बेचकर रुपये बड़े भाई राजेंद्र शर्मा को दे रहे हैं। इसके अलावा शेष जमीन बड़ी बहू पुष्पा पत्नी राजेंद्र शर्मा के नाम करने वाले हैं। इसे लेकर दोनों ने दो दिन पूर्व पिता से काफी विवाद किया था। शुक्रवार की देर रात इसी मामले को लेकर दोनों भाइयों ने बड़े भाई राजेंद्र शर्मा पर हमला कर दिया। पिता बुधिराम बीचबचाव करने लगे तो दोनों ने उन पर फावड़े से प्रहार कर दिया। उन्हें बचाने में चाचा भोला शर्मा, चचेरे भाई गुड्डू शर्मा भी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बुधिराम की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में पुलिस ने भोला शर्मा (62), भोला के बेटे गडडू शर्मा (40) को अस्पताल भेजा और मौके पर मौजूद अखिलेश और पिंटू को हिरासत में ले लिया। अपर पुलिस अधीक्षक टीएन त्रिपाठी और सीओ मधुबन ने घटनास्थल का जायजा लिया। गुडडू शर्मा की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। बुधिराम की मौत से उनकी पत्नी ललिता देवी और बहू पुष्पा देवी का रो-रोकर हाल बेहाल था। सीओ मधुबन अमित कुमार सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed