फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Somewhere the warehouse is full, somewhere due to lack of sack, the ongoing paddy purchase is closed

कहीं गोदाम फुल, कहीं तो बोरा न होने से बंद चल रही धान खरीद

Wed, 15 Dec 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Somewhere the warehouse is full, somewhere due to lack of sack, the ongoing paddy purchase is closed
मऊ। जिले में धान खरीद शुरू होने के 45 दिन बीत चुके है, लेकिन क्रय केंद्रों पर अव्यवस्था का बोलबाला है। किसी क्रय केंद्र पर बोरा का अभाव है, तो कहीं किसानों से खरीदे गए धान का उठान न होने से धान क्रय केंद्रों पर खरीद बंद चल रही है। क्रय केंद्रों प्रभारियों के मनमाने रवैए से किसानों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। धान क्रय केंद्र बंद होने से आढ़तियों की खूब चांदी कट रही है। वह किसानों की फसल को औने पौने दाम में खरीद रहे हैं। अधिकांश धान क्रय केंद्रों पर सन्नाटा की स्थिति रह रही है। क्रय केंद्रों पर इक्का दुक्का किसानों से ही खरीद कर इतिश्री कर दी जाती है। अब तक 1314 किसानों से 6667.193 एमटी धान खरीद हो सकी है।
विज्ञापन

किसानों को धान की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए जिले में 46 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें पीसीएफ के 32, एफसीआई के दो तथा विपणन के 12 केंद्र शामिल है। एक नवंबर से 28 फरवरी के बीच होने वाली खरीद के लिए जिले को 41200 एमटी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लेकिन खरीद शुरू होने के 45वें दिन बीत चुके हैं, लेकिन क्रय केंद्रों पर तमाम अव्यवस्थाओं को दूर नहीं किया जा सका है। किसानों की मानें तो क्रय केंद्र प्रभारी कभी धान में नमी होना बताकर तो कभी बोरा न होना बताकर बैरंग लौटा दे रहे हैं। जिले में अभी तक अब तक 1314 किसानों से 6667.193 एमटी धान खरीद हो सकी है। जबकि धान बेचने के लिए करीब 9235 किसानों ने पंजीकरण कराया है। धान खरीद पर एक नजर डाले तो खाद्य विभाग अभी तक 781 किसानों से 4346.49 एमटी, एफसीआई ने 28 किसानों से 109.92 एमटी तथा पीसीएफ ने 505 किसानों से 2210.783 एमटी धान खरीद किया है।
विज्ञापन

इक्का दुक्का किसानों से ही हो रही खरीद
मझवारा। घोसी ब्लाक अंतर्गत मझवारा धान क्रय केंद्र पर क्रय केंद्र प्रभारियों के मनमाने रवैए से किसानों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। क्रय केंद्र पर सन्नाटा की स्थिति रह रही है। किसानों की मानें तो क्रय केंद्र पर धान लेकर आने वाले किसानों को धान में नमी बताकर बैरंग लौटा दे रहे हैं। बुधवार को एक किसान से 650 क्विंटल की खरीद हुई। क्रय केंद्र प्रभारी मनीष राय का कहना था कि मानक के अनुरुप धान लेकर आने वाले किसानों से खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोरा के अभाव में बंद चल रही धान खरीद:
दुबारी। क्षेत्र के गजियापुर स्थित धान क्रय केंद्र पर बोरा के अभाव से कई दिनों से धान खरीद बंद चल रही है। इससे किसानों को औने पौने दाम मेें बिचौलियों को बेचना पड़ रहा है। अब तक 600 क्विंटल ही धान खरीद हो सकी है।
गोदाम फुल होने से बंद चल रही धान खरीद:
रानीपुर। क्षेत्र के खुरहट डीसीएफ तथा धर्मसीपुर धान क्रय केंद्र पर गोदाम भर जाने से धान खरीद बंद चल रही है। इससे किसानों को औने पौने दाम मेें बिचौलियों को बेचना पड़ रहा है। अब तक डीसीएफ खुरहटपर 975 क्विंटल तथा धर्मसीपुर में 688.40 क्विंटल ही धान खरीद हो सकी है।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी वीके सिन्हा ने बताया कि क्रय केंद्रों पर धान लेकर आने वाले किसानों से खरीद की जा रही है। धान खरीद गति को तेज करने के लिए क्रय एजेंसियों को पत्र जारी किया गया है। किसानों की शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। जांच में लापरवाही मिलने पर संबंधित क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed