फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   society education

शिक्षा से ही अच्छे समाज की स्थापना

Sun, 28 Aug 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 28 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
society education
शोभायात्रा निकाली गई
मधुबन बाजार और आसपास क्षेत्रों के अखिल भारतीय  मद्ध्ेशिया वैश्य सभा के लोगों ने संत शिरोमणि कुलगुरु बाबा गणिनाथ का  जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें समाज के लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन



शोभायात्रा में शामिल लोगों के हाथों में झंडा लेकर बाबा का जयकारा लगाते हुए चले आैर उनकी शिक्षा का बखान किया। शोभायात्रा के बाद आयोजित सभा में समाज के उत्थान पर जोर दिया गया। कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास हो सकता है। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को पेश कर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन



  सभा  को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीप्रकाश गुप्ता ने कहा कि आज हमारा समाज काफी  कठिनाइयों से जूझ रहा है। बोले शासन और प्रशासन में समाज की कम भागीदारी का परिणाम है कि नई पीढ़ी पिछड़ती जा रही है। बोले आज हम सब बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्प लें।  यह तभी संभव होगा जब हम बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार दें सकेंगे। जिस दिन ऐसा हुआ समाज का  कल्याण होगा और बाबा गणिनाथ द्वारा देखा गया सपना पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विशिष्ठ अतिथि अखिल  भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामदास गुप्ता ने कहा कि हमारा समाज  शिक्षा से दूर होने के कारण पिछड़ता जा रहा है। हम अपने बिजनेस  ब्यापार से ऊपर उठकर बच्चों के भविष्य के लिए भी एक जिम्मेदारी निभानी होगी तभी  समाज का विकास होगा।



सभा को वैश्य सभा के रंजीत गुप्ता रामाशंकर गुप्ता पूर्व  चेयरमैन गुलाबचंद गुप्ता राजेश गुप्ता सहित दर्जनों लोंगो ने सम्बोधित किया।अखिलेश  मद्धेशिया रोहित गुप्ता सन्तोष गुप्ता विवेक मद्धेशिया अशोक मद्धेशिया अनिल  राधेश्याम गुप्ता शंकर मनीष विजय गिरीश गुप्ता राजन राजेश सर्वेश सूरज अभिनव मनोज  सहित सैकड़ो लोग कार्यक्रम में शामिल थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed