{"_id":"56fc1c5a4f1c1b257ef004ba","slug":"so-far-no-storm-ever-quarter","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं आधी तो कहीं चौथाई भी नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं आधी तो कहीं चौथाई भी नहीं
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
Updated Thu, 31 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
कापी का मूल्यांकन करते शिक्षक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन शुरू होने के पहले दिन बुधवार को संकलन केंद्रों पर परीक्षकों की उपस्थिति दयनीय रही। कई जनपदों से उत्तर पुस्तिकाओं की खेप अभी तक नहीं आ पाई है। पांच संकलन केंद्रों पर परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही प्रपत्र भराया गया। मुहम्मदाबादगोहना स्थित टाउन इंटर कालेज पर 150 कापियां ही जांची जा सकीं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने अनुपस्थित परीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने का फरमान जारी किया है।
जिले के छह संकलन केंद्रों पर 9.32 लाख उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने के लिए 2495 परीक्षकों की तैनाती की गई है। पहले दिन ही काफी संख्या में परीक्षकों के पहले दिन ही गायब रहने से निर्धारित समय से मूल्यांकन कार्य पूरा होता नजर नहीं आ रहा है।
नगर स्थित डीएवी इंटर कालेज में 2.40 हजार इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए 464 परीक्षकों को तैनाती की गई है। 50 प्रतिशत परीक्षकों की उपस्थिति रही। एएल नोमानी इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की 1.57 लाख कापियों को जांचने के लिए 394 परीक्षकों की तैनाती की गई है। पहले दिन सिर्फ 80 ही आए थे। उत्तरपुस्तिकाओं का आना जारी है।
विज्ञापन
नगर स्थित तालीमुद्दीन इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की 1.85 लाख उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 413 परीक्षकों की तैनाती की गई है। पहले दिन सिर्फ 40 प्रतिशत परीक्षक ही आए। लगभग 50 हजार उत्तर पुस्तिकाएं नहीं आ पाई है। इसी तरह शहीद इंटर कालेज मधुबन में हाईस्कूल की 75 हजार उत्तर पुस्तिकाओं के जांचने के लिए 338 परीक्षकों की तैनाती की गई है।
पहले दिन सिर्फ 40 परीक्षक ही आए थे। 80 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाएं ही आ पाई हैं। टाउन इंटर कालेज में हाईस्कूल की 1.60 लाख उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 430 परीक्षकों की तैनाती की गई है। पहले दिन सिर्फ 25 प्रतिशत ही परीक्षक आए। परीक्षकों को दिशा निर्देश दिया गया। सिर्फ 150 उत्तर पस्तिकाओं का मूल्यांकन हो सका।
मुस्लिम इंटर कालेज में हाईस्कूूल की दो लाख उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 450 परीक्षकों की तैनाती की गई है। 40 प्रतिशत परीक्षक ही आए। परीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।