{"_id":"97d49d60b6245e1f015cc726557dd8aa","slug":"smoke-filled-the-bus-suddenly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बस में अचानक भर गया धुआं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बस में अचानक भर गया धुआं
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Fri, 15 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना मोड़ के पास शुक्रवार की शाम चार बजे गोरखपुर जा रही रोडवेज की बस में वायरिंग जलने से अचानक धुआं उठने लगा। इससे यात्रियों में भगदड़ मच गई। कई शीशे तोड़कर बाहर निकल आए। देखते ही देखते बस के आसपास काफी संख्या में भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
गाजीपुर डिपो की रोडवेज बस जो गाजीपुर से चलकर सोनौली जा रही थी। यात्रियों से ठसाठस भरी थी। कोपागंज थाने गेट से दस कदम की दूरी पर पहुंची थी कि एकाएक बस में वायरिंग जलने से धुआं उठता देख भीतर यात्रियों की चीखपुकार निकल पड़ी। खतरा भांप यात्री गेट के रास्ते निकले तो कई शीशा तोड़कर बाहर कूद गए।
शोरशराबा सुन थानाध्यक्ष प्रभारी संतोष तिवारी व काफी संख्या में पुलिस के अलावा आसपास के दुकानदार बस के पास पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस के अंदर लगी वायरिंग को कटवाकर अलग करवाया उसके बाद ही उठने वाला धुआं बंद हुवा। पुलिस ने चालक व कंडक्टर की जमकर खिंचाई करते हुए यात्रियों को समझा कर बस गंतव्य की तरफ रवाना किया।