{"_id":"59eb8aee4f1c1bd0538b8923","slug":"sleeping-old-man-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध की गोली मारकर हत्या
mau news
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
वृद्घ की हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन
। थाना क्षेत्र के नगपुर गांव से 200 मीटर दूर एक भीटा पर मड़ई में सोए एक वृद्ध की शुक्रवार की रात गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी। घटना की जानकारी शनिवार को सुबह तब हुई जब वृद्ध को जगाने उसका साथी घटना स्थल पर पहुंचा। घर पर आकर उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर एसपी, एएसपी आदि पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
रानीपुर थाना क्षेत्र के नगपुर गांव निवासी उमाशंकर विश्वकर्मा (58) पुत्र स्व. लोचन बनारस में रहकर बढ़ईगिरी का काम करता था। वहीं पर उसके साथ बिहार के सासाराम थाना क्षेत्र के कुदरा लालापुर निवासी रामचेला शर्मा उर्फ बिहारी भी साथ रहता था। लेकिन घर पर खेतीबाड़ी आदि का कार्य करने के लिए पिछले कई सालों से दोनों गांव नगपुर आकर रहने लगे थे। घर से 200 मीटर की दूरी पर खेत के पास स्थित भीटा पर मड़ई बनाकर उमाशंकर और उसका साथी बिहारी साथ रहते थे। वहीं पर खेती-बाड़ी का काम करके रात में एक ही साथ सो जाते थे। शुक्रवार की रात बिहारी गांव में ही भंडारे के कार्यक्रम में शरीक होने के लिए गया था। वहीं खाना खाने के बाद लौटकर भीटा पर मड़ई में सो गया। बकौल बिहारी के अनुसार वह शनिवार की सुबह जब उमाशंकर को जगाने के लिए गया तो उसका शरीर चौकी से नीचे गिरा हुआ था और वह खून से लथपथ था। उसने उसे जगाने का प्रयास किया तो मृत देखकर वह घर गया और परिजनों को सूचित किया। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे रोने-बिलखने लगे। सूचना पाते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी शुक्ल सहित थानाध्यक्ष रानीपुर आदि मयर्फोस पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल से दो कारतूस का खाली खोखा बरामद किया। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र मिठाई ने इस संबंध में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने घटना के जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।