फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   slash salary of cdpo

सीडीपीओ का वेतन काटने का निर्देश

Thu, 28 Apr 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 28 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
 slash salary of cdpo
घोसी के खत्रीपार गांव में चौपाल को संबोधित करते डीएम वैभव श्रीवास्तव।
 जिलाधिकारी  वैभव श्रीवास्तव ने  राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत  गोद  लिए गए पीवाताल तथा  खत्रीपार गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही कुपोषित बच्चों का वजन कराया। बच्चों के वजन में कमी पर नाराजगी जताई। साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीडीपीओ सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सुपरवाइजर का वेतन काटने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने  पीवाताल में खुश्बू,  साहब, सुनैना, आसना, कृष्णा, रितु, समर, आयुश, अंशिका, शसी, वेदान्ती आदि बच्चों का  वजन कराया। वजन कम मिलने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मैना  देवी, नीलम पांडेय, मीना चतुर्वेदी तीनों के एक-एक बच्चों के वजन में कमी आने के कारण 10-10 दिन का मानदेय काटने के निर्देश दिया।  सुपरवाइजर  सरिता गुप्ता, सीडीपीओ रीता तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री का  पांच-पांच दिन का वेतन काटने के निर्देश दिया।
विज्ञापन



इसी क्रम में खत्रीपार में  कार्यकर्ता पूनम चौहान को हिदायत दी कि यदि बच्चों के वजन में अगले माह  कमी हुई तो उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी  जिलाधिकारी द्वारा  खत्रीपार में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बनाये जा रहे शौचालयों का  निरीक्षण किया। कहा कि  खत्रीपार एवं पिवांताल में जो  भी पात्र लाभार्थी हैं उनका अविलंब शौचालय बनवाया जाय। दोनों गांवों में लगे इंडिया मार्का हैंड पंप की कमी तथा खराब हैंड पंपों की समस्याओं को जल्द से जल्द ठीक करने का निर्देश दिया। इस  अवसर       पर मुख्य विकास अधिकारी गिरिजेश कुमार त्यागी, मुख्य चिकित्साधिकारी  राज कुमार गुप्ता, तहसीलदार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed