{"_id":"6aa1b14dfe9dbfb4d6063362","slug":"six-girls-at-kasturba-vidyalaya-received-the-hpv-vaccine-mau-news-c-295-1-mau1001-151694-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: कस्तूरबा विद्यालय में छह बालिकाओं को लगा एचपीवी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: कस्तूरबा विद्यालय में छह बालिकाओं को लगा एचपीवी टीका
विज्ञापन
Photo Title
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सरायसादी में बुधवार को छह बालिकाओं को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) का टीका लगाया गया। टीकाकरण सीएचसी बड़राव की टीम द्वारा 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकीं छात्राओं का किया गया।
सीएचसी बड़राव के आईओ देवेंद्र सिंह ने विद्यालय पहुंचकर टीकाकरण का जायजा लिया। इसी क्रम में आरबीएसके टीम ने बालिकाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया।
टीम ने छात्राओं की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। सीएमओ डॉ. पंकज राय ने बताया कि एचपीवी टीकाकरण किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस संक्रमण से बचाने में सहायक है।
यह संक्रमण कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। समय पर टीकाकरण से इन बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है। विद्यालय में हुए इस टीकाकरण और स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर छात्राओं और स्टाफ में काफी उत्साह देखा गया।