फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sir, husband got addicted to betting, had to sell jewelery to repay the loan.

Mau News: साहब पति को लगी सट्टे की लत, कर्ज चुकाने के लिए बेचने पड़े गहने

Mon, 05 Feb 2024 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sir, husband got addicted to betting, had to sell jewelery to repay the loan.
मऊ। मेरे पति को सट्टे की गंदी लत लग गई है। उनके सट्टे की लत में 15 लाख का कर्ज हो चुका है। पति की सैलरी आते ही उससे पैसे कट जाते हैं। इतना ही नहीं, इस कर्ज को चुकाने के लिए उसने अपने सारे गहने भी बेच दिए हैं। बावजूद मेरे पति की इस गंदी आदत नहीं छूट रही है।
विज्ञापन

यह गुहार रविवार को एक महिला ने पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श की बैठक में सदस्यों के समक्ष लगाई। ब्यूरो के सदस्यों ने मौजूद महिला के पति से लिखवाया कि वह आगे से ऐसा नहीं करेगा। तनख्वाह भी पत्नी को देगा ताकि वह बचे पैसे से परिवार का भरण-पोषण कर सके। इससे पहले, बैठक में 30 मामले आए। इनमें 13 मामलों का निस्तारण हुआ। इन दौरान दो दंपती ने बीच में चले आ रहे आपसी कलह को भुलाकर साथ रहने को तैयार हुए।
विज्ञापन

दो मामले में सास-बहू में समझौता कराकर मामले को वापस लिया गया। वहीं, एक मामले में एफआईआर दर्ज हुआ तो आठ मामलों में फाइल प्रार्थी पक्ष की उदासीनता से बंद की गई। शेष मामलों में अगली तारीख दी गई। बैठक में अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दूबे, शाहिद पैरिस, मौलवी अरशद, एसआई इंद्रभूषण पांडेय ने मामलों का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed