फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shubham Sahay Bahari district topper

शुभम सहाय बने जिले के टॉपर

Wed, 30 May 2018 12:32 AM IST
mau
mau Updated Wed, 30 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
Shubham Sahay Bahari district topper
नगर के चन्द्रा पब्लिक स्कूल में सीबीएसई की 10वीं का रिजल्ट मोबाइल पर देखतीं छात्राएं। - फोटो : mau
सीबीएसई 10वीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित हो गया। जिले के अधिकांश विद्यालयों का रिजल्ट शानदार रहा। नगर के लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के शुभम सहाय ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में परचम लहराया। जबकि  जवाहर नवोदय विद्यालय महुंआर के ऋषिमुनि वर्मा ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल की नायला महमूद ने 96.6 प्रतिशत तथा जवाहर नवोदय विद्यालय के  विशाल कुमार पाल ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। विभिन्न स्कूलों के कई छात्र छात्राओं ने कई विषयों में 90 फीसदी से ऊपर अंक हासिल किया।  फिलहाल फीलगुड कराने वाले इस रिजल्ट से छात्र, स्कूल व अभिभावक सभी खुश हैं।  
विज्ञापन

सीबीएसई से संबद्ध जिले के 11 विद्यालय हैं। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 3000 परीक्षार्थी शामिल हुए। नगर स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल का शानदार रिजल्ट आने पर विद्यालय के प्रबंधक विजय शंकर यादव, डायरेक्टर मुरलीधर यादव  ने मेघावी बच्चों, विद्यालय के प्रधानाचार्य  पीएल जैसी सहित शिक्षकों को बधाई दी है। चंद्रा पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शानदार रहा।
विज्ञापन


 विद्यालय में कुल 177 बच्चों ने परीक्षा दी और उत्तरीर्ण रहे। विद्यालय में उदय प्रताप चौहान 94.2 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में अव्वल रहे। जबकि प्रेमन गुप्ता 93.4 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय तथा निशा पाल 91.6 अंक पाकर तृतीय स्थान रहेा।  प्रबंधक  विजय बहादुर पाल ने बच्चों, अभिभावकों को शिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 नगर के अमृत पब्लिक स्कूल का रिजल्ट भी शानदार रहा। अनन्या गोस्वामी ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला, निवांशु यादव ने 96 फीसदी अंक के साथ दूसरा तथा विकास सिंह ने 95 फीसदी अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। प्रबंधक बीडी सिंह ने शानदार रिजल्ट के लिए प्रधानाचार्य  छात्रों, शिक्षकों तथा अभिभावकों को बधाई दी है।
 नगर स्थित सनबीम स्कूल का रिजल्ट शानदार रहा। हर्षिका भंडारी ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम, अक्षत खंडेलवाल ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा तथा आदर्श ने 94.6 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्या पूनम तिवारी ने शिक्षकों, छात्रों तथा अभिभावकों को बधाई दी है। अमृत मेमोरियल हायर सेकेंड्री स्कूल चालीसवां स्कूल का रिजल्ट शानदार रहा। केंद्रीय विद्यालय में 93 छात्रों के सापेक्ष 86 छात्र उत्तीर्ण हुए।  आयुषी त्रिपाठी 95 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम, अनुज कुमार दुबे88.4 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य बीराम ने सभी सफल छात्रों को बधाई दिया। रामरती देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का रिजल्ट 96 प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सफल छात्रों को बधाई दी है।

चिरैयाकोट : कस्बा पीकेएस विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय में हर्षिताता उपाध्याय ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम अंकिता गुप्ता ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा तथा प्रियांशु यादव ने 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक परवेज अहमद खान ने उन्हें बधाई दी।

मुहम्मदाबाद गोहना : कालिंदीपुरम स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल के विकास सिंह ने 91 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में अव्वल रहे। जबकि ज्योतिशिखा यादव 89.8 प्रतिशत  अंक के साथ द्वितीय और विवेक यादव 89.4 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय के प्रबंधक हरिकृष्ण  बरनवाल तथा प्रधानाचार्या किरन कृष्ण ने सफलता पर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed