फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shubham and Sania remain in the 100 meters race

शुभम और सानिया 100 मीटर दौड़ में रहे अव्वल

Wed, 16 Jan 2019 11:15 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Wed, 16 Jan 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Shubham and Sania remain in the 100 meters race
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के टाउन इंटर कॉलेज में मेधावी को पुरस्कृत करतीं जिले की नोडल अधिकारी प्रीति शुक्ला। - फोटो : mau
मुहम्मदाबाद गोहना। स्वच्छता मिशन को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को पहचान देने के उद्देश्य से जनपद में आयोजित ब्लॉक स्तरीय ओडीएफ ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को कस्बा के टाउन इंटर कालेज मैदान पर किया गया। विभिन्न खेल प्रतियोगिता के बीच पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता जीतकर शुभम यादव ने ब्लॉक में सबसे तेज धावक होने का ख़िताब जीता। इसी प्रकार बालिका वर्ग में देवसीपुर गॉव की छात्रा सानिया राजभर ने 100 मीटर में सबसे तेज दौड़ लगाकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

जनपद की नोडल अधिकारी लोक निर्माण विभाग की सचिव प्रीति शुक्ला ने चैंपियन प्रतियोगियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया। टाउन इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित ओडीएफ खेलकूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रासखाड़ गांव निवासी शुभम यादव ने 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता जीतकर ब्लॉक में सबसे तेज धावक होने का खिताब हासिल किया। इसी प्रकार 200 मीटर 400 मीटर दौड़ और लंबी कूद में गुलीगढ़ गांव निवासी छात्र सुनील राजभर सभी प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए तीनों प्रतियोगिताओं में अव्वल रहा। इसी प्रकार 57 किलो, 61 किलो, 65 किलो और 70 किलो भार वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में क्रमश: आशीष यादव, अजय सरोज, विजय यादव और शिवम यादव भारी पड़े। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का खिताब सानिया राजभर ने जीतकर सबसे तेज धाविका होने का गौरव हासिल किया। इसी प्रकार 200 मीटर में सुमित्रा कुमारी 400 मीटर में चंदा चौहान, लंबी कूद में सुमित्रा कुमारी, गोला फेंक में रंजना विश्वकर्मा प्रथम रही।
विज्ञापन


वॉलीबाल पुरुष वर्ग मे करहा मंडल और बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब देवलास मंडल ने जीता। समापन समारोह की मुख्य अतिथि नोडल अधिकारी प्रीति शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी और एसडीएम अतुल वत्स आईएएस ने विजेता छात्रों और टीम को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती शुक्ला ने संबोधित किया। बीडीओ रमेश चंद यादव और बीएसए चंद्रभूषण पांडेय ने सफल आयोजन के लिए सबका आभार जताया। इस दौरान ग्राम प्रधान सुनील सिंह, सोनू सिंह, रामु यादव, सुनील राय, एनपीआरसी शशिभूषण राय, बीआरसी धनन्जय सिंह , राम निवास मौर्य, राजेश राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed