{"_id":"67c49597a70080c31302315a","slug":"shops-remained-open-on-the-day-of-closure-when-officers-came-to-close-them-there-was-protest-mau-news-c-295-1-mau1002-124786-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बंदी के दिन खुली रहीं दुकानें, बंद कराने पहुंचे अधिकारी तो हुआ विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बंदी के दिन खुली रहीं दुकानें, बंद कराने पहुंचे अधिकारी तो हुआ विरोध
विज्ञापन
नगर में साप्ताहिक बंदी के दिन रविवार को अली बिल्डिंग में खुली दुकानों को बंद कराने पहुंचे अधिकारी और दुकानदारों में नोकझोंक हुई। वहां एक स्थानीय नेता के नेतृत्व में 150 दुकानदार इकट्ठा हो गए और बंदी का विरोध करने लगे। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ, लेकिन दुकानें खुली रहीं। कुछ दुकानों का शटर गिरा था, लेकिन ग्राहकों के पहुंचने पर नीचे से सामान दिया गया। डीएम के आदेश पर रविवार को मऊ में साप्ताहिक बंदी घोषित किया गया। बावजूद सहादतपुरा, अली बिल्डिंग, रोडवेज, सिंधी कॉलोनी, घास बाजार, औरंगाबाद, मिर्जाहादीपुरा, भीटी बाजार में दुकानें खुली रहती हैं। नगर के घास बाजार स्थित सराफा बाजार का हाल ये है कि आधा शटर खोलकर आभूषणों की बिक्री की जाती है। सहायक श्रम आयुक्त प्रभात कुमार सिंह रविवार को नियम का पालन कराने निकले। हर जगह से होते हुए अली बिल्डिंग पहुंचे और दुकान बंद करने की बात सुनते ही एक स्थानीय नेता के नेतृत्व में दुकानदारों की फौज खड़ी हो गई। दुकानदारों का आरोप था कि विभाग द्वारा केवल छोटे दुकानदारों को परेशान करता है, जबकि बड़े शॉपिंग मॉल, मिठाई, फल और मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई नहीं होती है। दुकानदारों ने कहा कि पहले अन्य जगहों की दुकानें बंद करा कर आइए फिर अली बिल्डिंग की दुकानें बंद होंगी। बताते चलें कि अमर उजाला ने बंदी का अनुपालन न होने पर 10 फरवरी को सप्ताहिक बंदी के दिन भी खुली रही दुकानें नाम से शीर्षक प्रकाशित किया था।
-- -- -- --
कोट -
डीएम के आदेशानुसार मऊ में रविवार को साप्ताहिक बंदी घोषित किया गया है। फिर भी दुकानें खुली रहती हैं। उन दुकानों पर काम करने वाले मजदूरों का शोषण किया जाता है। इसी क्रम में रविवार को अली बिल्डिंग में खुली दुकानों को बंद कराने के लिए टीम पहुंची थी।
- प्रभात कुमार सिंह, सहायक श्रम आयुक्त, मऊ
विज्ञापन
कोट -
डीएम के आदेशानुसार मऊ में रविवार को साप्ताहिक बंदी घोषित किया गया है। फिर भी दुकानें खुली रहती हैं। उन दुकानों पर काम करने वाले मजदूरों का शोषण किया जाता है। इसी क्रम में रविवार को अली बिल्डिंग में खुली दुकानों को बंद कराने के लिए टीम पहुंची थी।
विज्ञापन
- प्रभात कुमार सिंह, सहायक श्रम आयुक्त, मऊ