फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shivani Verma of Mau secured 12th rank in UPSC-ISS

मऊ की शिवानी का कमाल: UPSC-ISS में 12वीं रैंक हासिल कर रोशन किया शहर का नाम, पढ़ें- सफलता की कहानी

Wed, 08 Oct 2025 01:48 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 08 Oct 2025 01:48 PM IST
सार

Mau News: स्वर्ण व्यवसायी की बेटी शिवानी वर्मा ने भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा में 12वीं रैंक हासिल की। इस उपलब्धि से परिवार के साथ ही मोहल्ले में खुशी का माहौल है। 

विज्ञापन
Shivani Verma of Mau secured 12th rank in UPSC-ISS
शिवानी वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ नगर के प्यारेपुरा निवासी शिवानी वर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग (भारतीय सांख्यिकी सेवा -ISS) परीक्षा में देशभर में 12वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता के बाद उनके परिजनों और मुहल्ले के लोगों में खुशी का माहौल है। वहीं उनके आवास पर शुभकामना देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिवार में माता ने मुंह मीठा कराया। शिवानी प्यारेपुरा निवासी जितेंद्र वर्मा की पुत्री हैं। उनके पिता की नगर में स्वर्ण आभूषण की दुकान है। 

विज्ञापन


परीक्षा में सफलता के बाद मऊ स्थित अपने घर पर परिवारजनों और मुहल्ले के लोगों ने शिवानी का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।शिवानी वर्मा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दयानंद बाल विद्या मंदिर, मऊ से प्राप्त की और इंटरमीडिएट अमृत पब्लिक स्कूल से किया। इसके बाद उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से स्नातक और आईआईटी कानपुर से एम.एससी. की डिग्री हासिल की।

विज्ञापन

एम.एससी. के बाद, उन्होंने दो साल तक रिसर्च एनालिस्ट के पद पर काम किया। फिर उन्होंने नौकरी छोड़कर भारतीय सांख्यिकी सेवा की तैयारी शुरू की। शिवानी ने मऊ में रहकर ही सेल्फ स्टडी के माध्यम से यह सफलता प्राप्त की है।शिवानी ने बताया उन्होंने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की। वह लगभग रोजाना 10 घंटे लाइब्रेरी में पढ़ाई करती थीं। 

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, भाई-बहन, शिक्षकों और रिश्तेदारों के सहयोग को दिया। शिवानी के दो भाई और दो बहनें हैं। उनकी एक बहन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट मैनेजर हैं, जबकि छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed