फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Share Certificate of Debt Relief

ऋण मुक्ति के प्रमाणपत्र बांटे

Fri, 22 Sep 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Fri, 22 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Share Certificate of Debt Relief
किसान को प्रमाण पत्र देते विधायक श्रीराम सोनकर।
घोसी एवं मुहम्मदाबाद गोहना तहसील सभागार में शुक्रवार को 468 किसानों को फसल ऋण मोचन योजना का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। दोनों तहसीलों में क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री फागू चौहान एवं श्रीराम सोनकर ने अपने हाथों से किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किया।        
विज्ञापन

घोसी संवादाता के अनुसार तहसील क्षेत्र के 255 लाभान्वित किसानों में से बड़ागांव के मुसाफिर यादव, करपिया मलिक के रामसमुझ, गोंठा के रामबिलास सहित 53 किसानों के एक लाख रुपये ऋण माफी का प्रमाण पत्र मिला। वहीं जमीन चौरा के पब्बर, पतजीवा के किन्नू के 10580, चकभगवान के अजित के10933, सोनाडीह के रामप्यारे के 12115, इटौरा डोरीपुर के रामविजय के 16201, मानिकपुर जमीन हाजीपुर के सुशीला देवी के 17282, कल्याणपुर के बुद्धिराम के 22255, टड़ियाव की उषा देवी के 30106 रुपया सहित अन्य के 98 हजार से लेकर 35 हजार रुपये तक के ऋण माफी का प्रमाण पत्र किसानों को दिया गया।  
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा विधायक फागू चौहान ने कहा कि किसानों के धान की फसल को खरीदने के निर्देश दे दिए गए है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने जितनी कल्याणकारी योजनाएं लागू किया है उतना किसी अन्य सरकारों ने नहीं किया। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, कृपाशंकर सिंह, डा. नागेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed