फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Self-employed women become self-supporting

स्वरोजगार से महिलाएं बनेंगी स्वावलंबी

Sun, 03 Jan 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 03 Jan 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Self-employed women become self-supporting
 राष्ट्रीय ललित कला प्रशिक्षण विकास परिषद संस्था ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए संस्था ने स्वरोजगार विकास योजना शुरू किया है। इसमें महिलाओं और युवतियों को नि:शुल्क कई हुनर सिखाकर संस्था आत्मनिर्भर बनाएगी। शनिवार को नगर क्षेत्र के राजारामपुरा मोहल्ले में आयोजित कार्यक्रम में एडीएम समीर वर्मा और उनकी पत्नी रिचा श्रीवास्तव ने फीता काटकर योजना का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीएम समीर वर्मा ने कहा कि बड़े हर्ष की बात है कि जिले में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय ललित कला द्वारा योजना चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे आकर हमेशा नए कार्यो को करना चाहिए।
विज्ञापन



 उन्होंने सभी को नववर्ष की शुभकामना भी दिया। वहीं एडीएम की पत्नी रिचा श्रीवास्तव ने भी संस्था के कार्य की सराहना किया। कार्यक्त्रस्म को संबोधित करते हुए संस्था के राष्ट्रीय संयोजक डा.एस एन खत्री ने कहा कि संस्था ठंड में गरीबों में कंबल वितरित करती थी। लेकिन इस बार उस कार्य को बदल कर हमने संस्था द्वारा गरीब महिला और युवतियां जिनके माता- पिता की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 उन्हें नि:शुल्क प्रशिक्षण देकर देने की योजना बनाई। संस्था के प्रबंधक चित्रकार मुमताज खान ने कहा  कि योजना के तहत महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, फैशन डिजाइनिंग, मेंहदी के साथ साथ कम्प्यूटर कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा।



 संस्था की संयोजिका नीलम सर्राफ ने कहा कि उक्त प्रशिक्षण में जो म?हिलाएं श्रेष्ठ चुनी जाएंगी। उन्हें संस्था द्वारा चलाए जाने वाले हुनर बाजार में रोजगार दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन अर्चना दूबे ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से अधिवक्ता हुमा रिजवी, मधुलिका बरनवाल, पुष्पा जायसवाल, सरिता वर्मा, प्रतिभा चौबे, लुबना खान,श्वेता शर्मा, गोल्डी वर्मा, शीतल, आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed