{"_id":"60805e968ebc3ebd0b6fc096","slug":"self-ajit-singh-s-wife-and-mother-elected-unopposed-on-bdc-post-mau-news-vns586135593","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्व. अजीत सिंह की पत्नी और मां का बीडीसी पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्व. अजीत सिंह की पत्नी और मां का बीडीसी पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। गैंगवार के चलते मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के पूर्व उप ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह कि लखनऊ में हत्या के बाद क्षेत्र पंचायत का चुनाव लड़ रही उनकी पत्नी पूर्व ब्लाक प्रमुख रानू सिंह और अजीत सिंह की मां शोभा सिंह का मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य का निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। बुधवार को पर्चा वापसी के बाद स्थिति स्पष्ट हुई।
क्षेत्र पंचायत के वार्ड संख्या 1 सियाबस्ती गांव से पर्चा दाखिल करने वाली अजीत की माता शोभा सिंह और वार्ड संख्या 71 याकूबपुर गांव से नामांकन दाखिल करने वाली रानू सिंह के खिलाफ अन्य किसी द्वारा पर्चा न भरे जाने के बाद बुधवार को उनके निर्विरोध निर्वाचित होने का रास्ता साफ हो गया।
बता दें कि मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष का पद सामान्य है। रानू सिंह यहां से पूर्व में ब्लॉक प्रमुख रह चुकी है और मौजूदा चुनाव में वह ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। इसी क्रम में क्षेत्र पंचायत के वार्ड संख्या 91 तिलसवां गांव से एकमात्र नामांकन दाखिल करने वाले नगीना पुत्र डब्लू के खिलाफ भी किसी अन्य द्वारा नामांकन न भरे जाने से नगीना के भी निर्विरोध निर्वाचित होने का रास्ता साफ हो गया है। ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 91 पद हैं जिसमें से तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद 88 पदों के लिए कुल 437 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं।