{"_id":"5cf025e1bdec2207514f4004","slug":"seized-building-materials-laid-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर रखी भवन निर्माण सामग्री जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर रखी भवन निर्माण सामग्री जब्त
Fri, 31 May 2019 12:20 AM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Fri, 31 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
नगर के ढेकुलियाघाट पर जिला प्रशासन और नगर पालिका ने अतिक्रमण हटवाया।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन और नगर पालिका ने शहर में अस्थाई अतिक्रमण को लेकर गुरुवार को अभियान चलाया।
इस दौरान ढेकुलिया घाट से लेकर भदेसरा मोड़ तक सड़क किनारे सात बिल्डिंग मैटेरियल दुकानदारों द्वारा रखा बिल्डिंग मैटेरियल जब्त किया गया। पिछले काफी समय से अतिक्रमण की शिकायत जिला प्रशासन से हो रही थी। दुकानदारों द्वारा किए गए सड़क किनारे सामग्री रखकर किए गए अतिक्रमण से शहर के लोगों को परेशानी से दो चार होना पड़ रहा था। गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान और नगर पालिका ईओ संजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में ढेकुलिया घाट के पास से अतिक्रमण अभियान चलाया गया।
जहां एक बिल्डिंग मैटेिरियल दुकानदार द्वारा सड़क किनारे रखी बालू, गिट्टी को जब्त करने की कार्रवाई की। इसके बाद टीम इसी रूट पर आगे बढ़ते हुए टीसीआई मोड़ होते हुए भदेसरा मोड़ तक पहुंची। इस दौरान ढेकुलिया घाट से भदेसरा मोड़ तक सात दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे रखे करीब 15 ट्रैक्टर ट्रांली बालू, गिट्टी सहित अन्य बिल्डिंग मैटरियल सामग्री को जब्त कर प्रशासन ने अतिक्रमण साफ कराया। बताते चले कि नगर में कई मार्गो पर काफी समय से दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। इससे मार्ग से गुजरने वाले वाले वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसकी शिकायत भी लगातार हो रही थी।