फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Security personnel were seen dragging the check in-charge from the chamber by holding his collar

Mau News: सीएचसी प्रभारी काे चेंबर से कालर पकड़कर घसीटते दिखा सुरक्षाकर्मी

Sat, 05 Apr 2025 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Security personnel were seen dragging the check in-charge from the chamber by holding his collar
मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा सीएचसी एक फिर विवादों में है। इस बार यह विवाद सीएचसी प्रभारी और एससीएसटी एक्ट आयोग सदस्य के बीच झड़प हुई। घटना शुक्रवार की रात करीब दस बजे की है। मामले को लेकर सीएचसी प्रभारी और आयोग सदस्यों ने एक दूसरे के खिलाफ हलधरपुर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

उधर इस विवाद के बीच एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें सदस्य की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी सीएचसी प्रभारी को कालर पकड़कर चेंबर से बाहर ले आते दिख रहा है। उधर वहीं इस मामले में आयोग के सदस्य ने इस मामले में खुद से अभद्रता करने पर सुरक्षाकर्मी द्वारा बीचबचाव करने की बात कही है। पुलिस इस मामले में जांच कर ठोस कार्रवाई की बात कह रही है। पुलिस को सौंपी तहरीर में रतनपुरा सीएचसी प्रभारी डॉ. भैरवनाथ पांडेय ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 10 बजे इमरजेंसी ड्यूटी पर था।
विज्ञापन

बताया कि इस बीच एससी-एसटी एक्ट आयोग के सदस्य विनय कुमार अपने अंगरक्षक के साथ बीमार मां दशावती को लेकर पहुंचे। जहां जांच करने के दौरान पता चला कि उनकी मां को बीपी बढ़ने से चक्कर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि फार्मासिस्ट कमलेश राय और वार्ड ब्वॉय श्रवण कुमार की मदद से इलाज करने के बाद वो बायाेमेट्रिक मशीन से ड्यूटी चेंज करने के लिए अपने चेंबर में चला गया।
आरोप लगाया कि इस बीच आयोग सदस्य विनय कुमार अपने सुरक्षाकर्मी के साथ दस बारह लोग चेंबर में घुस आए और गालीगलौज करने लगा। इस बीच इनकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी ने उनका कॉलर पकड़कर उन्हें चेंबर से घसीटते हुए बाहर ले आया। आरोप लगाया कि इस विवाद में वह घायल हो गए। बताया कि इस संबंध में उन्होंने विनय कुमार, सुरक्षाकर्मी और आठ दस अज्ञात के विरुद्ध हलधरपुर में तहरीर दी है।
डॉक्टर पर अभद्रता करने का लगाया आरोप

आयोग सदस्य विनय कुमार ने बताया कि वह हलधरपुर थाना क्षेत्र के गुलौरी गांव का निवासी है। शुक्रवार की रात वह जब गांव पहुंचे तो मां की तबीयत खराब होने पर वह उसे रतनपुरा सीएचसी लेकर पहुंचे। आरोप लगाया कि डॉ. भैरवपांडेय उस समय अपने चेंबर में शराब पी रहे थे। जब मैं डाक्टर को बुलाने के लिए उसके चेंबर पहुंचा तो वहां उन्होंने मुझसे अभद्रता की। इसको देखकर मेरे सुरक्षाकर्मी ने मेरा बचाव करते हुए डाक्टर को हटाया। बताया कि डॉक्टर का आरोप बेबुनियाद है। मैं बीमार मां को लेकर जब पहुंचा तो डाक्टर ड्यूटी से एक घंटे से अधिक समय से गायब थे।

मामला संज्ञान में आया है, इस मामले में सीएचसी प्रभारी और आयोग सदस्य ने एक दूसरे को आरोपित करते हुए हलधरपुर थाने में तहरीर दी है। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। वहीं डाॅक्टर को सुरक्षाकर्मी द्वारा चेंबर से अभद्रता करते हुए बाहर लाने पर को लेकर अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जाएगी। इलामारन जी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed