{"_id":"5caa3baebdec22140f076e4b","slug":"second-celestial-worship-in-goddess-temples","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी मंदिरों में द्वितीय ब्रह्मचारिणी की आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी मंदिरों में द्वितीय ब्रह्मचारिणी की आराधना
Sun, 07 Apr 2019 11:34 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Sun, 07 Apr 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
कोपागंज के वाजिदपुरा स्थित नवदुर्गा मंदिर में पूजन- अर्चन करते लोग।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को दुर्गा मंदिरों में द्वितीय ब्रह्मचारिणी की आराधना की गई। पूजा के लिए देवी मंदिरों में श्रद्घालुओं का देर शाम तक तांता लगा रहा। तड़के से ही मां के दर्शन के लिए लोगलंबी कतार में लग गए थे। मां के जयकारे से मंदिर गूंजता रहा। नगर सहित जिले के प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर परिसर में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।जिला मुख्यालय से 11 किमी दूर वनदेवी धाम और शहर में स्थित शीतला माता धाम सहित जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में नवरात्र के दूसरे दिन मां का दर्शन पूजन करने के लिए लंबी कतार लगी रही।
यहां आस्था का जनसैलाब प्रतिवर्ष खासकर नवरात्र के समय उमड़ता है। आम दिनों में भी देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ रहती है। शीतला माता धाम में देवी की पूजन-अर्चन करने के लिए रविवार को सुबह से ही भारी संख्या में भक्त लाइन में खड़े थे। लंबी लाइन के कारण सुबह के वक्त मंदिर में काफी भीड़ थी। लाइन में खड़े लोग माता की जय-जयकार का उद्घोष कर रहे थे। पूरा मंदिर परिसर भक्ति मय हो देवी के जयकारे से गूंजायमान हो रहा था। जबकि यही स्थिति वनदेवी धाम की थी। यहां भी देवी की पूजन अर्चन के लिए लंबी कतार लगी थी। दोनों मंदिरों पर आकर्षण का केंद्र तालाब रहा। दर्शन पूजन के बाद बच्चों और महिलाओं की सर्वाधिक भीड़ तालाब की मछलियों को देखने के लिए जुट रही थी।
कोपागंज : दूसरे दिन क़स्बा स्थित नवदुर्गा मंदिर में भक्तों का ताता लगा रहा। बाजार के वाजिदपुरा स्थित नवदुर्गा मंदिर लोगों के विश्वास व आस्था का केंद्र बना हुआ है। वहीं, कोपा कोहना स्थित दुर्गा मंदिरव मोहल्ला दोस्तपुरा स्थित मंदिरो में भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
अमिला : रविवार को अल सुबह से ही मां के दरबार में भक्तो का तांता लगा रहा। स्थानीय क़स्बा के कायस्थ टोला स्थित मां दुर्गा मंदिर तथा ठाकुरद्वारा परिसर स्थित मां काली मंदिर पर अल सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। मां के चरणों में धूप, धार, कपूर तथा नारियल आदि चढ़ाने के उपरांत मन्नत मांगा। वहीं देर शाम कायस्थ टोला स्थित मां दुर्गा की भव्य आरती पुरोहित विनोद त्रिपाठी, ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर स्थित मां काली की भव्य आरती होती रही।