फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SDM took stock of facilities present in two medical institutions

दो मेडिकल संस्थानों में मौजूद सुविधाओं का एसडीएम ने लिया जायजा

Sun, 28 Jun 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
SDM took stock of facilities present in two medical institutions
मधुबन। जिले में बढ़ते कोरोनो संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए हर तहसील में कोविड अस्पताल एल-1 अस्पताल बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। रविवार को इसी क्रम में मधुबन तहसील में एसडीएम लालबाबु दुबे ने दो मेडिकल संस्थानों का निरीक्षण कर वहां सुविधाओं की जानकारी ली। दोनों संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं की रिपोर्ट तैयार कर जिला मुख्यालय भेजा गया।
विज्ञापन

रविवार को एसडीएम लालबाबू दुबे तथा फतेहपुर मंडाव सीएचसी प्रभारी डॉ. राजीव पांडेय गंगऊपुर स्थित मॉ समाराजी देवी हॉस्पिटल को एल-1 अस्पताल के रूप में चिहिन्त करने के उद्देश्य से निरीक्षण किया। इसी क्रम में मर्यादपुर स्थित श्रीमती इंदिरा गांधी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का जायजा लेते हुए वहां मौजूद सुविधाओं की जानकारी ली गई।
विज्ञापन

एसडीएम ने दोनों केंद्रों को एल -1 कोविद केयर केंद्र बनाये जाने हेतु जाँच रिपोर्ट जिला को प्रेषित कर दिया। एसडीएम लालबाबू दुबे ने बताया कि बढ़ते संक्रमित मरीजों की देखते हुए कोविड अस्पतालों की संख्या बढ़ाये जाने की कवायद की जा रही है। जिससे अधिक मरीज होने पर उन्हें स्थानीय तहसील स्तर पर उपचार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed