फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SDM reviewed wheat procurement centers

एसडीएम ने गेहूं खरीद केंद्रों का लिया जायजा

Wed, 12 May 2021 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
SDM reviewed wheat procurement centers
कोपागंज। उपजिलाधिकारी सदर जय प्रकाश यादव ने बुधवार को स्थानीय क्षेत्र में संचालित गेंहू क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने किसानों और सेल्समैनों से वार्ता कर गेहूं खरीद के बाबत जानकारी लिया। कोपागंज बाजार स्थित साधन सहकारी क्रय विक्रय केंद्र पर बोरे के अभाव में गेहूं खरीद बंद होने पर नाराजगी जताया। उन्होंने किसानों का गेहूं जल्खद खरीदने का निर्देश दिया। इस दौरान कोपागंज और काछीकला में गरीबों को भोजन पैकेट भी बांटा गया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सदर जे पी यादव कोपागंज बनाए गए गेहूं क्रय विक्रय केंद्र कसारा मोड़ और लैरो स्थित पीसीएफ़ गोदाम का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने किसानों और सेल्समैनों से वार्ता करके गेहूं खरीद के संदर्भ में जानकारी लिया। क्रय विक्रय केंद्र कसारा मोड़ के सेल्समैन ने अपनी समस्या बताते हुए कहा की गोदाम पूरी तरह से भर गए हैं, अगर इसे खाली नहीं कराया गया तो इस केंद्र पर गेहूं की खरीद बंद हो जाएगी। उपजिलाधिकारी ने इस समस्या का निस्तारण करने की बात कही। वही साधन सहकारी क्रय विक्रय केंद्र पर बोरे के अभाव में विक्री बंद होने पर डिप्टी एआरएम विपुल सिन्हा से फोन पर वार्ता करते हुए तत्काल इस समस्या को दूर करने को कहा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार से भी परेशान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था की गई है और टोकन मिलने के बाद ही किसान बिक्री केंद्रों पर अपना गेहूं लेकर आएं और उन्हीं किसानों का गेहूं लिया जाएगा, जिनको टोकन प्राप्त हो गया हो। एसडीएम इसके बाद कोपागंज भातकोल मोड़ ,ग्राम सभा काछीकला पहुंचे। वहां गरीब निसहाय लोगों को भोजन का पैकेट वितरित किया। इस अवसर पर कानूनगो सतेंद्र मिश्रा, लेखपाल उदयभान यादव ,राजकुमार, गौरव राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed