{"_id":"5fa2f1048ebc3eefbc77f4ab","slug":"sdm-listened-to-problems-with-a-chaupal-mau-news-vns5566157166","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं
विज्ञापन
घोसी। घोसी के पकड़ी बुजुर्ग गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में एसडीएम आशुतोष राय की अध्यक्षता में चौपाल लगाकर भूमि सीमांकन सहित जनसमस्याओं का निपटारा किया गया। धारा 24 के पांच मामलों का निपटारा किया गया।
शिकायतों को एसडीएम आशुतोष राय ने उपस्थित कानूनगों, लेखपाल को देकर जल्द निपटारे का निर्देश दिया। साथ ही प्रधानाध्यापक को विद्यालय में साफ-सफाई रखने के साथ सभी को समय से विद्यालय आने का निर्देश दिया। एसडीएम ने कहा कि शासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर गांवों में चौपाल लगाकर लोगों को गांव में ही न्याय देने के साथ जनसमस्याओं के निराकरण का प्रयास हो रहा है। अपील किया कि चौपाल में आकर अपनी समस्याओं का निराकरण कराएं।
उन्होंने बताया कि सीमांकन आदि से संबंधित दस मामलों में से पांच का निराकरण किया गया। इसके अलावा नाला, जलनिकासी, अवैध कब्जों की शिकायतों का संबंधित को मौके पर जाकर निराकरण का निर्देश दिया गया। चौपाल में गांव के काशीनाथ सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, साहब सिंह, बबलू निषाद आदि ने जलनिकासी, नाला निर्माण, पोखरियों पर अवैध की शिकायत करने के साथ निराकरण की मांग किया। इस अवसर पर रीडर रामनरेश, कानूनगो चंद्रशेखर सिंह, लेखपाल शैलेन्द्र चौहान, कतवारू राम यादव, रविकुमार आदि ग्रामीण रहे।