{"_id":"5fd8fe768ebc3e40a307a2bb","slug":"sdm-ghosi-ashutosh-rai-removed-mau-news-vns563622553","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम घोसी आशुतोष राय हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम घोसी आशुतोष राय हटाए गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। महीनों से विवादों में घिरे एसडीएम घोसी आशुतोष राय को हटा दिया गया है। शासन के निर्देश पर उन्हें एक्स्ट्रा मजिस्ट्रेट बनाया गया है। एसडीएम को हटाने के लिए घोसी तहसील बार के अधिवक्ता तीन महीने से आंदोलन कर रहे थे। भाजपा नेताओं ने भी आशुतोष राय के कार्य व्यवहार, कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए प्रभारी मंत्री से शिकायत किया था। घोसी तहसील के एसडीएम अब सीएल सोनकर बनाए गए हैं। ये पहले भी यहां इस पद पर कार्य कर चुके हैं।
एसडीएम आशुतोष राय की कार्यप्रणाली को लेकर तहसील बार के अधिवक्ता पिछले तीन महीने से हड़ताल कर रहे थे। अधिवक्ताओं ने पहले एसडीएम कोर्ट के कार्य बहिष्कार और बाद में एसडीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर धरना दे रहे थे। अधिवक्ताओं ने एसडीएम आशुतोष राय द्वारा कई जमीनों का अनियमितता पूर्वक पट्टा करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को पत्र दिया था। उसकी भी जांच चल रही है। इधर, भाजपा नेता मुन्ना दुबे सहित पार्टी के अधिकांश बड़े नेता भी एसडीएम आशुतोश राय की कार्यप्रणाली से नाराज थे। मुन्ना दुबे ने जिलाधिकारी से मिलकर घोसी में तीन महीने से चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल की तरफ ध्यान दिलाते हुए समस्या का समाधान करने का आग्रह किया था। सोमवार को जिले में आए प्रभारी मंत्री सुरेश पासी से भी भाजपा नेता मुन्ना दुबे सहित वरिष्ठ नेताओं ने आशुतोष राय को घोसी से हटाने का अनुरोध किया था। मंगलवार को आशुतोष राय को एसडीएम के पद से हटा दिया गया। उनकी जगह पर छेदी लाल सोनकर को एसडीएम घोसी बनाया गया है। सीएल सोनकर ने मंगलवार को ही उपजिलाधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जन समस्याओं को सुना ।
इस बाबत तहसील बार एसोसियेशन के अध्यक्ष शमशाद अहमद ने बताया कि उनकी मांग पूरी हो गई है। बुधवार से सभी अधिवक्ता काम पर लौटेंगे और एसडीएम कोर्ट के सभी कार्य करेंगे।
विज्ञापन
एसडीएम के तबादले के विरोध में किया सड़क जाम
घोसी। वादकारी एकता समिति के तत्वावधान में मंगलवार को लोगों ने आशुतोष राय के स्थानांतरण से आक्रोशित होकर वापसी की मांग को लेकर तहसील के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इसके चलते दोपहर 1.15 बजे से लेकर आधे घंटे तक जाम रहा। कोतवाल कुमुद शेखर सिंह व एसएसआई प्रदीप मिश्रा के समझाने पर जाम समाप्त हुआ।
मंगलवार को जैसे ही लोगों को एसडीएम आशुतोष राय के स्थानांतरण की सूचना हुई क्षेत्र के लोग तहसील प्रांगण में आकर तबादला रोकने को लेकर सम्पूर्ण समाधान दिवस में वादकारी एकता समिति के अध्यक्ष रमाकांत राय, रामजन्म व रामसरीख यादव के नेतृत्व में सीआरओ हंसराज यादव को मांग पत्र सौंप कर घोसी वापस करने की मांग किया। तहसील पर पहुँचे सैकड़ों वादकारियों को जब स्थानांतरण की खबर मालूम हुई तो आक्रोशित वादकारियों ने प्रदर्शन किया। अध्यक्ष रमाकांत राय व रामसरीख यादव ने कहा कि जनता के लिए निष्पक्ष और निस्वार्थ कार्यकरने वाले एसडीएम का स्थानांतरण जनविरोधी है। इस अवसर पर मनोज यादव,उपेंद्र राय,तारा,आनन्द वर्मा, रामजन्म,रामलखन निषाद अनिता आदि रहे।