फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Scuffle between villagers and employees over installation of smart meter, electricity supply of village cut off

Mau News: स्मार्ट मीटर लगाने पर ग्रामीणों और कर्मचारियों में हाथापाई, काट दी गांव की बिजली

Sun, 27 Jul 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Scuffle between villagers and employees over installation of smart meter, electricity supply of village cut off
कोपागंज। डांड़ी विद्युत उपकेंद्र से संबद्ध देवकली विशुनपुर गांव में रातभर बिजली नहीं देने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार की दोपहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आरोप है कि ग्रामीणों ने जब स्मार्ट मीटर लगवाने से मना कर दिया तो कर्मचारियों ने पूरे गांव की बिजली काट दी।
विज्ञापन

बिजली निगम के कर्मचारियों के साथ कार्यदायी संस्था के कर्मचारी देवकली विशुनपुर गांव में शुक्रवार को स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे थे। स्मार्ट मीटर से दोगुना बिजली बिल आने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने लगवाने से मना कर दिया। बात इतनी बढ़ गई कि ग्रामीणों और कर्मचारियों के बीच हाथापाई हो गई। किसी तरह मामला शांत हुआ, लेकिन ग्रामीण मीटर लगवाने पर राजी नहीं हुए।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचते ही कर्मचारियों ने पूरे गांव की बिजली काट दी। प्रदर्शन कर रहे प्रभास यादव, अमरेश यादव, आशुतोष यादव, रीता देवी, निर्मला देवी, सुरेंद्र कुमार, संजय आदि ग्रामीणों ने बताया कि मीटर लगाने आए कर्मचारी ग्रामीणों ने काफी उग्र तरीके से बात कर रहे थे। मीटर लगाने से मना करने पर कार्रवाई करने की धमकी देते हुए अभद्रता करने लगे। जिसपर ग्रामीण नाराज हो गए। इसी बात को लेकर कर्मचारियों ने बिजली काट दी। चालू कराने के लिए कई बार विद्युत उपकेंद्र पर गए, लेकिन वहां कोई सुनने वाला नहीं था। शनिवार दोपहर तक बिजली सप्लाई चालू नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता इसकी मॉनीटरिंग करते हैं। बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ता अपने मोबाइल पर भी रीडिंग देख सकता है। रंजिश में आकर पूरे गांव का बिजली काटना गलत है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - मनोज कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed