फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   scrawny

कम बारिश से सूखी धरती की कोख

Mon, 23 May 2016 11:36 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Mon, 23 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
scrawny
किसान
लगातार तीन वर्ष में बारिश की कमी के कारण धरती की कोख सूखने लगी है। भूगर्भ जलस्तर लगातार नीचे खिसकता जा रहा है। नहर विहीन क्षेत्रों में तो स्थिति और भी भयावह हो गई है। जिले के हजारों निजी नलकूप सूख गए हैं। किसानों को अपनी फसल बचाने के लिए विकल्प खोजना पड़ रहा है या सूखे की मार झेलनी पड़ रही। गन्ना पेड़ी तो किसानों की आंखों के सामने ही सूखती ही जा रही है। पशुपालक हरे चारा भी सही से और समय से नहीं उगा पा रहे।  इससे पशुओं के चारे का भी संकट उत्पन्न होने लगा है। 
विज्ञापन



पिछले तीन वर्ष से लगातार अवर्षण की मार से जनपदवासी जूझ रहे हैं। पिछले साल तो काफी भीषण सूखा पड़ा। जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर महीनों में तो एक बूंद भी पानी नहीं बरसा। इस वर्ष अप्रैल महीने के पहले सप्ताह से ही भीषण गर्मी पड़ रही है। नतीजा यह हुआ कि भूगर्भ जल स्तर लगातार नीचे खिसकता जा रहा है।
विज्ञापन



जिन क्षेत्रों में धरातल पर वाटरपंप लगाकर किसान सिंचाई करते थे उन क्षेत्रों में जलस्तर 24 फीट से भी नीचे चला गया है। इससे आसानी से पानी भी सिंचाई के लिए नहीं मिल रहा। हालांकि जिन क्षेत्रों में नहर से सिंचाई होती है उन क्षेत्रों में वाटर रिचार्जिंग होती रहती है। इसलिए उन क्षेत्रों में भू-गर्भ जलस्तर अपेक्षाकृत कम खतरनाक स्तर पर है । लेकिन जिन क्षेत्रों में नहर अथवा राजकीय नलकूप नहीं हैं उन क्षेत्रों में तो जल स्तर काफी नीचे चला गया है। इससे लोगों को पानी का इंतजाम करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed