फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Scorched baby girl caught in high tension wire, admitted

हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलसी बच्ची, भर्ती

Mon, 21 Sep 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Scorched baby girl caught in high tension wire, admitted
शहर के घनी आबादी वाले नरईबांध मुहल्ले में सोमवार की शाम को खेलते समय एक बच्ची हाईटेशन की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गई। परिवार के सदस्य बच्ची को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए।
विज्ञापन

नरईबांधा मुहल्ले में अमरजीत सिद्धार्थ किराए के मकान में रहते है। जिस मकान में अमरजीत रहते है, उसके पास से होकर 1 लाख 32 हजार वोल्ट का तार गुजरा है। सोमवार की शाम को रिचिता सिद्धार्थ (5) पुत्री अमरजीत कुमार भारती कुछ बच्चों के संग छत पर खेल रही थी। खेलने के दौरान बच्ची अर्गन बांधने के तार को हाई वोल्ट तार पर फेंक दिया। इस दौरान बच्ची बुरी तरह से झुलस गई। साथ ही साथ बच्ची जहां खड़ी थी, वहां की छत तक काली हो गई। तेज आवाज होने पर सभी लोग अपने अपने घरों से बाहर निकले। साथ ही रिचिता के संग खेलने वाले बच्चे घटना के बाद भागकर नीचे पहुंचे और परिवार के सदस्यों को घटना से अवगत कराए। इस दौरान परिवार के सदस्य छत पर पहुंचे तो बच्ची झुलसकर बेहोश हाल में गिरी पड़ी थी। इसके बाद मौके पर रोना धोना मच गया। परिवार के सदस्य बच्ची को उठाकर तुरंत फातिमा अस्पताल गए। जहां उसका उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed