फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Scientists taught the farmers the tricks of modern farming

वैज्ञानिकों ने किसानों को सिखाया आधुनिक खेती के गुर

Thu, 18 Nov 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Scientists taught the farmers the tricks of modern farming
मऊ। कृषि की उत्पादकाता बढ़ाने के लिए कृषि प्रसार अधिकारी, प्रगतिशील किसान कृषि निवेश आपूर्तिकर्ता तथा वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों के साथ जनपदस्तरीय रबी गोष्ठी, प्रदर्शनी का आयोजन विधायक घोसी विजय राजभर एवं जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में कल्प वाटिका में हुई। विधायक विजय राजभर ने फीटा काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया प्रदर्शनी एवं मेला का आयोजन कृषि विभाग द्वारा किया गया।
विज्ञापन

कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, पशु पालन विभाग, एग्री रिसर्च प्रोड्यूसर कंपनी लि, इण्डियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लि, एग्री जंक्शन स्टाप शॉप जगदंबा ट्रेनिंग कंपनी, सृजन ट्रेडर्स रासायनिक उर्वरक विक्रेता, एलोरा नचरल सिड्स, वन विभाग, गन्ना विभाग, राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरो कुशमौर, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, जनपदीय मृदा परीक्षण प्रयोगशाला आदि विभागों द्वारा किसानों के उत्पादकता बढ़ाने के लिए लगाए गए स्टालों का अवलोकन विधायक जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक घोसी विजय राजभर ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की गई हैं। जिसके माध्यम से किसान अपनी आय को दोगुनी कर सकते हैं। कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में गंभीरता से जाने और उसे समझें। यदि किसी अधिकारी कर्मचारी द्वारा योजनाओं के बारे में सही जानकारी नहीं दिया जाता है तो उसकी शिकायत संबंधित फोरम में करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुॅवर मित्रेश सिंह कुुशवाहा ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विधिक सेवा की जानकारी दिया जाना ही प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य है। कृषि वैज्ञानिक एलसी वर्मा कहा कि अपने खेतों में जैविक खाद्य का अधिक प्रयोग करें, जिससे आपकी फसल की अधिक उपज होगी। साथ ही यह भी बताया कि सरसों की उपज के लिए सल्फर अवश्य डालें जिससे सरसों की उपज अधिक होगी। जिला उद्यान अधिकारी सुबाष कुमार ने कहा कि फूल की खेती, मधुमक्खी पालन, मसरूम की उपज आदि में विभाग द्वारा किसानों को अनुदान दिये जाते है। प्रदर्शनी में किसान पुस्तक का विमोचन किया गया। उप कृषि निदेशक एसपी श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान समय में रबी फसल के साथ-साथ सरसों की बुवाई प्रारंभ हो गई है।

प्रदर्शनी में कृषि संबंधित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के अंतर्गत पुरस्कार वितरण किया गया। जिसमें जयप्रकाश सिंह, मोहन मल्ल, रमाकांत यादव, राजपत सिंह, प्रेमचंद, भगवंती देवी, श्यामधारी को पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, जिला सूचना अधिकारी डॉ धनपाल सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed