{"_id":"598ca5a34f1c1bed128b47a6","slug":"school-students-beaten-up-protested-against-teasing","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी का विरोध करने पर स्कूली छात्रों को पीटा, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी का विरोध करने पर स्कूली छात्रों को पीटा, लगाया जाम
mau news
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
कटाई चवर गांव के पास दबंगो द्वारा मारने पीटने के बाद घायल बच्चे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के कटाईचवर गांव के पास गुरुवार की सुबह विद्यालय जा रही स्कूली बस में घुसकर छात्राओं के संग छेड़खानी करने वालें मनबढ़ों ने विरोध करने पर छात्रों को जमकर पीटा। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे अभिभावकों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर जाम लगा दिया। इससे सूरजपुर-घोसी मार्ग पर पौने तीन घंटे जाम लगा रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना से अवगत होने के बाद अभिभावकों को कार्रवाई करने का आश्वासन दी। इस पर जाम समाप्त हुआ। पौने तीन घंटे लगे जाम के कारण मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी।
मधुबन थाना क्षेत्र के चचाईपार गांव स्थित संत कबीर इंटर कालेज की स्कूल बस प्रतिदिन की भांति गुरुवार की सुबह मोहम्मदपुर चट्टी से मोहम्मदपुर हसनपुर गांव के साथ क्षेत्र के बच्चों को लेकर स्कूल के लिए रवाना हुई। बस जब घोसी कोतवाली क्षेत्र के कटाईचवर गांव के पास पहुंची, तभी गांव के कुछ मनबढ़ युवकों ने बस रोकवा लिया। साथ ही अंदर घुसकर लड़कियों के साथ छेड़छाखानी करने लगें। इस दौरान बस में सवार बच्चों के विरोध करने पर मनबढ़ों ने उनकी जमकर पिटाई की। इससे मौके पर अफरातफरी मच गया। बस में सवार छात्र करौदी नारायणपुर गांव निवासी आदित्य नारायण सिंह पुत्र संजय, उसकी बहन श्रेया सिंह, विपुल, अतुल, अनिल यादव, अजीत, रुद्रप्रताप सिंह, प्रिंस सिंह आदि घायल हुए। छात्रों की चीखपुकार सुनकर लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इस दौरान मनबढ़ छात्रों को धमकी देते हुए फरार हो गए। इसबीच घटना की सूचना मिलने पर छात्रों के अभिभावक मौके पर पहुंच गए। अभिभावकों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर सड़क पर जाम लगा दिया। सुबह आठ बजे से शुरू हुए जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान घोसी कोतवाली पुलिस ने अभिभावकों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। साथ ही घायल छात्र, छात्राओं को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा। इस पर 10.45 बजे के करीब जाम समाप्त हुआ। घटना के बाबत संत कबीर इंटर कालेज के प्रबंधक ओमप्रकाश यादव ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी चिन्ह्ति कर लिए गए हैं, गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना की गई है।