फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   School management committees are harassing teachers and employees

शिक्षकों और कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही हैं विद्यालय के प्रबंध समितियां

Mon, 20 Dec 2021 09:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
School management committees are harassing teachers and employees
मऊ। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि जनपद में संचालित विद्यालयों के प्रबंध समितियों द्वारा शिक्षकों और कर्मचारियों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। संगठन की तरफ से अवगत कराया गया लेकिन मामले को लटका दिया गया है। नियुक्त मृतक आश्रितों को प्रबंधकों द्वारा कार्यभार ग्रहण नहीं कराया जा रहा है। शिकायत के बाद भी प्रबंध समिति के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। आरोप लगाते हुए कहा कि जीवन राम इंटर कॉलेज मऊ की प्रबंध समिति न होकर एक परिवार हैं। उनके द्वारा लगातार विभागीय आदेशों की अवहेलना करते हुए विद्यालय के संपत्ति का दुरुप्रयोग किया जा रहा है। देवर्षि इंटर कॉलेज देवलास में मृतक आश्रित की नियुक्ति की गई है। जिसको प्रबंध समिति द्वारा कार्यभार ग्रहण नहीं कराया जा रहा है। मुस्लिम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य 31 मार्च 2022 को सेवानिवृत्त होंगे। जिनके सेवानिवृत्ति प्रपत्र पर प्रबंधक द्वारा हस्ताक्षर नहीं किया जा रहा है। धरने में राकेश सिंह, धनंजय सिंह, जयनारायण पांडेय, प्रमोद कुमार सिंह, रामनरायन, सतीश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed