फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Scheduled Castes head to be formed for the first time in 11 villages of Pardha block

परदहा ब्लाक के 11 गांव में पहली बार बनेंगे अनुसूचित जाति के प्रधान

Sun, 07 Mar 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Scheduled Castes head to be formed for the first time in 11 villages of Pardha block
बढुआ गोदाम। त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव के आरक्षण नियमों में बदलाव के कारण इस बार परदहां ब्लाक के 11 गांव ऐसे हैं जिनमें पहली बार अनुसूचित जाति के लोग ग्राम प्रधान बन पाएंगे। इस बार अनुसूचित जाति महिला के लिए चार गांव आरक्षित किए गए हैं जबकि एससी वर्ग के लिए सात गांव आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन

परदहां ब्लाक क्षेत्र के 51 ग्राम पंचायतों में वर्ष 1995 से अब तक 13 गांव में अनुसूचित जाति का कोई व्यक्ति प्रधान नहीं बन पाया था जबकि 11 गांव ऐसे हैं जिसमे अब तक कोई अनुसूचित जाति का व्यक्ति प्रधान नहीं बन सका था, लेकिन इस बार आरक्षण नियमों में बदवाल होने के कारण जारी किए गए आरक्षण सूची में इस बार इटौरा, उमापुर, कासिमपुर, पनियरा, बरलाई, ठकुरमनपुर, ताहिरपुर, सरयां रघुनाथपुर, बेलचौरा, भार और हरदसपुर गांव में इस बार अनुसूचित जाति का व्यक्ति ग्राम प्रधान बन सकेगा। परदहां ब्लाक में पिछडी महिला के लिए 10 सीट जबकि पिछडा वर्ग के लिए 13 सीट आवंटित हुई हैं और महिला वर्ग में 8 सीट जबकि 22सीटें अनारक्षित हैं।लोगों का कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ जब इतनी सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed