फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   scavengers on strike, creaking system

सफाईकर्मी हड़ताल पर, चरमराई व्यवस्था

Tue, 22 Feb 2022 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
scavengers on strike, creaking system
दोहरीघाट। वेतन भुगतान न होने के विरोध में सफाईकर्मी तथा ठेका कर्मचारी दो दिनों से हड़ताल पर हैं। मंगलवार को उन्होंने मांगों को लेकर नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उधर, हड़ताल के चलते नगर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जगह-जगह कूड़े का अंबार लग गया है। चोक नालियों से उठ रही दुर्गंध लोगों का जीना मुश्किल किए है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का वेतन, एरियर, पीएफ महीनों से बकाया चल रहा है। वेतन भुगतान को लेकर समय-समय पर मांग की गई, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी नहीं मिला। नगर में ठेका कर्मचारियों को भी कई माह से वेतन का भुगतान नहीं हो रहा है। उनका आरोप है कि ठेका कर्मचारियों से काम तो लिया जा रहा लेकिन भुगतान में आनाकानी की जा रही है। ठेकेदार यह कहकर पल्ला झाड़ लेता है कि लगभग चार महीनों से नगर पंचायत प्रशासन द्वारा भुगतान नहीं किया गया है। आरोप लगाया कि महीने में चार दिन किसी कारणवश अवकाश हो जाने पर पूरे महीने का वेतन रोका जाता है। वैवाहिक कार्यक्रम या अन्य कोई आवश्यक कार्य होने पर अवकाश नहीं दिया जाता है। ठेका कर्मचारियों का हर माह पीएफ कटता है लेकिन यह किस खाते में जाता है। पता नहीं। प्रदर्शन करने वालों में चिंता, दिलशाद, अनिल, बेली, कमालुद्दीन, प्रभाकर मौर्य, रवि प्रकाश, अर्जुन, सरिता, सैफ अली, पंकज, शबनम, मुन्नी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed