फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Saurabh's blazing innings of 118 runs helped Vedanta Cricket Club win

Mau News: सौरभ की 118 रनों की आतिशी पारी से वेदांत क्रिकेट क्लब जीता

Sat, 29 Aug 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Saurabh's blazing innings of 118 runs helped Vedanta Cricket Club win
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर आयोजित मैच में क्रिकेट मैच में शाट लगाता बल्लेबाज।संवाद
मऊ। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सहादतपुरा स्थित मैदान पर आरसीबी मुहम्मदाबाद गोहना और वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ के बीच टी-20 मुकाबला खेला गया। मुकाबले में वेदांत क्रिकेट क्लब ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए आरसीबी मुहम्मदाबाद गोहना को सात विकेट से शिकस्त दी। टीम की जीत के नायक सौरभ रहे, जिन्होंने महज 45 गेंदों पर 118 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली। टॉस जीतकर आरसीबी मुहम्मदाबाद गोहना ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 196 रन बनाए।
विज्ञापन

सुराजी ने 60 रन और राहुल ने 58 रनों की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। इसके अलावा अथर्व ने 25, रंजन ने 16 और आयुष ने 10 रन बनाए। वेदांत क्रिकेट क्लब की ओर से यश ने दो विकेट लिए, जबकि आर्यन और ऋषभ को एक-एक सफलता मिली।197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। सलामी बल्लेबाजों ने आते ही आरसीबी के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। एक छोर पर राजू ने 78 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं दूसरे छोर पर सौरभ ने चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी। सौरभ ने महज 45 गेंदों पर 118 रन की आतिशी शतकीय पारी खेलकर मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत वेदांत क्रिकेट क्लब ने 197 रनों का लक्ष्य महज 16.5 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुकाबले में अंपायर की भूमिका विनय और राजेश ने निभाई, जबकि सत्यम ने स्कोरिंग की जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन


नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अप्रतिम ने जीता गोल्ड मेडल
मऊ। घोसी के लीलारी भरौली निवासी और जवाहर नवोदय विद्यालय कसारा के नौवीं कक्षा के छात्र अप्रतिम शौर्य ने नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। विद्यालय के उप प्राचार्य मनीष जायसवाल ने बताया कि अप्रतिम ने 21 अगस्त को जवाहर नवोदय विद्यालय की ओर से वडनगर गुजरात में आयोजित अंडर-14नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया है। उसकी सफलता पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सभी शिक्षकों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed