फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Saryu's water level went 5 cm above the red mark

Mau News: लाल निशान से 5 सेमी ऊपर गया सरयू का जलस्तर

Mon, 22 Jul 2024 04:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Saryu's water level went 5 cm above the red mark
दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से पांच सेमी पार चला गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से कस्बे सहित तटवर्ती इलाके के लोगों की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं। नदी के रौद्र रूप धारण करने से ऐतिहासिक धरोहरों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 25 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। प्रलंयकारी लहरें भारत माता मंदिर और मुक्तिधाम की दीवारों से सीधे टकरा रही हैं। धनौली लोहरा बंधा, नौली चिउटीडाड़ रिंग बंधा, बीबीपुर बेलोली पर पानी के पहुंचने से बंधों पर खतरा बढ़ गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से नगर सहित तटवर्ती इलाकों के लोगों को नुकसान की चिंता खाए जा रही है। नदी अब खतरे निशान के निशान से 69.90 मीटर की जगह 69.95 के स्तर को पार कर गई है। सरयू के खतरे के निशान के पार पहुंचने से एक ओर जहां नगर की ऐतिहासिक धरोहर मुक्ति धाम, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, दुर्गा मंदिर, डीह बाबा का मंदिर, हनुमान मंदिर, शाही मस्जिद पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं तटवर्ती इलाके रामपुर धनौली, नई बाजार, चिउटीडाड़, नवली, बहादुरपुर, गोधनी, ठाकुरगांव, गौरीडीह, जमीरा, चौराडीह,कोरौली बिलौली महुआ बारी रसूलपुर सूरजपुर सहित विभिन्न गांवों में कभी भी पानी घुस सकता है। खाकी बाबा की कुटी भारत माता मंदिर पर नदी की तेज धारा टक्कर मार रही है। वही धनौली रामपुर की सुरक्षा में लगे बोल्डरों पर भी पानी की तेज धार टक्कर मार रही है। गौरीशंकर घाट पर रविवार को जलस्तर 69.95 मीटर रहा। जबकि शनिवार को जलस्तर 69.70 मीटर रहा। बीते 24 घंटे में नदी का जलस्तर 25 सेमी बढ़ा। नदी के खतरे के निशान से 69.95 मीटर ऊपर बह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed