फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sarvesh donated blood for the 39th time

Mau News: सर्वेश ने 39 वीं बार किया रक्तदान

Fri, 14 Jun 2024 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Sarvesh donated blood for the 39th time
मऊ। विश्व रक्तदान दिवस पर शुक्रवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के अनेक क्षेत्रों से आए कुल 14 महादानियों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ सरिता सुबह साढ़े नौ बजे रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। दोपहर दो बजे तक रक्तदान किया गया। पुलिस और एंबुलेंसकर्मियों ने रक्तदान किया। डॉ सरिता ने कहा कि रक्तदान ही महादान है। रक्तदान करने वाला एक साथ कई लोगाें के जीवन की रक्षा करता है। शहर के राजपुताना टोला निवासी सर्वेश में 39 वीं बार रक्तदान किया तो वही कोपागंज ब्लाक के बसारथपुर गांव निवासी राजन वैदिक की पहल से चार लोगों ने रक्तदान किया। दोनों ने सभी लोेगों से अपील की कि रक्तदान का अवसर मिलने पर हर किसी को अपनी सहभागिता करनी चाहिए। दो एंबुलेंसकर्मी मजहर हुसैन और हिमांशु कुमार के साथ नगर कोतवाली में तैनात आरक्षी आशीष यादव भी शामिल रहे। रक्तदान शिविर में पहला रक्तदान आरक्षी आशीश यादव ने ही किया।
विज्ञापन


64 वर्षीय इफ्तेखार अहमद 79 बार कर चुके है रक्तदान
मुहम्मदाबाद गोहना निवासी और पेशे से बुनकर इफ्तेखार अहमद अंसारी की उम्र 64 वर्ष है। वह अब तक 79 बार रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने 1986 में अपनी पत्नी शदरुन निशा के आपरेशन के दौरान रक्त की कमी होने पर रक्तदान किया था। इसके बाद वह लगातार रक्तदान करते आ रहे हैं। मोहम्मद आदिल ने पांचवीं बार रक्तदान किया। रतनपुरा ब्लाक के हलधलपुर निवासी व्यवसायी बब्बन सिंह अखबार पढ़कर रक्तदान करने आए। उन्होंने दसवीं बार रक्तदान किया है। 24 लोगों का पंजीकरण कराया गया था लेकिन चिकित्सकीय जांच के बाद दस लोगों को रक्तदान करने से मना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed