फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sandeep passed away before his dream of becoming a junior engineer

जूनियर इंजीनियर बनने का सपना पूरा होने से पहले चल बसा संदीप

Wed, 18 Nov 2020 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Sandeep passed away before his dream of becoming a junior engineer
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के लसरा गांव के पास बीते मंगलवार की शाम हुए हादसे में जान गंवाने वाला संदीप शर्मा 21 पॉलीटेक्निक का छात्र था। मृतक गांव के होनहार युवाओं में से एक था। माता लक्ष्मी के प्रतिमा विसर्जन के दौरान अचानक हुए हादसे में जान गवा चुके संदीप का शव पूरी प्रक्रिया के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार तमसा तट पर किया।
विज्ञापन

पिंडोहरी गांव निवासी रामलाल (60) पेशे से बढ़ई का काम कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। इस वर्ष उन्होंने अपने दो बेटों में बड़े बेटे संदीप (20) का पॉलीटेक्निक में एडमिशन कराया था। वहीं छोटा बेटा अभिषेक दसवीं का छात्र है। वहीं दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। मंगलवार की शाम लसर गांव स्थित तमसा तट पर गांव में स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमा को विसर्जित कर लौटने के दौरान ट्रैक्टर का एक पहिया अचानक निकल जाने से ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। ट्राली में रखा डीजे सांउड सिस्टम ट्रांली के पीछे अपने साथियों के साथ आ रहे संदीप पर जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

आनन-फानन उसके साथी उसे रतनपुरा सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से आहत रामलाल बार-बार अपने बेेेटे को इंजीनियर बनाने के सपने को दोहराते दोहराते बेसुध होते रहे। ग्रामीण भी इस घटना से आहत दिखे। बुधवार को पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। उसका अंतिम संस्कार गांव में तरकुलहा तट पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed