फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Samajwadi Vijay Yatra party workes waited for many hours for see Akhilesh Yadav in Mau and Azamgarh

समाजवादी विजय यात्रा: मऊ और आजमगढ़ में अखिलेश यादव की एक झलक के लिए सपाइयों ने घंटों किया इंतजार

Wed, 17 Nov 2021 10:14 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़/मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़/मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 17 Nov 2021 10:14 PM IST
सार

गाजीपुर से समाजवादी विजय यात्रा लेकर निकले सपा मुखिया अखिलेश यादव व सुभासपा मुखिया ओमप्रकाश राजभर के स्वागत को लेकर सुबह से ही भारी भीड़ एक्सप्रेस-वे पर उमड़ी हुई थी।

विज्ञापन
Samajwadi Vijay Yatra party workes waited for many hours for see Akhilesh Yadav in Mau and Azamgarh
विजय यात्रा में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गाजीपुर से शुरू हुई समाजवादी विजय रथ यात्रा पांच घंटे की देर से मऊ जबकि सात घंटे की देरी से आजमगढ़ पहुंची। मऊ जनपद की सीमा अहिलाद पुलिया के पास उस्मानपुर तथा मुहम्मदाबाद गोहना में कार्यकर्ता सुबह से अपने नेता अखिलेश यादव के स्वागत की तैयारियों में जुटे रहे।  

विज्ञापन


सुबह 10 बजे से ही काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता एक्सप्रेस वे पर पहुंच गए। पूरा एक्सप्रेस वे पर सपा के झंडा और बैनर से पट गया। इस दौरान काफी संख्या में छात्र-छात्राओं की भीड़ भी अखिलेश यादव को देखने के लिए उमड़ी रहीं। हालांकि उनके आने में देरी होने के कारण शाम होते-होत छात्राएं घर चली गईं।
विज्ञापन


शाम के 05.50 बजे रथ यात्रा उस्मानपुर अहिलाद पुलिया के पास पहुंची। जहां सपा पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा किया।  सपा मुखिया अपने रथ की छत पर खड़े होकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। 10 मिनट रूकने के बाद उनका रथ मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ रवाना हो गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाला वक्त समाजवादियों का
इस दौरान मौजूद सपा के राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता राजीव राय ने कहा कि आने वाला वक्त समाजवादियों का है, अखिलेश यादव तीन महीने बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। लोगों की उम्मीद और विश्वास अखिलेश यादव के साथ है। समाज के सभी वर्ग के लोग उम्मीद की नजरों से देख रहे हैं। पूर्व विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि इस बार भाजपा का पूर्वांचल में खाता नहीं खुलेगा। सपा ने जो कार्य कराए हैं, उसका ही भाजपा के लोग उद्घाटन कर रहे हैं। 
पढ़ेंः तस्वीरों में विजय यात्रा: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अखिलेश ने चलाए सियासी तीर, कहा- जनता करेगी बुल और बुलडोजर का सफाया

आजमगढ़: सात घंटे लेट पहुंचे अखिलेश, रथ से ही किया अभिवादन, बढ़ गए आगे

Samajwadi Vijay Yatra party workes waited for many hours for see Akhilesh Yadav in Mau and Azamgarh
विजय यात्रा में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर से समाजवादी विजय यात्रा लेकर निकले सपा मुखिया अखिलेश यादव व सुभासपा मुखिया ओमप्रकाश राजभर के स्वागत को लेकर सुबह से ही भारी भीड़ एक्सप्रेस-वे पर उमड़ी हुई थी। सात घंटे लेट सपा मुखिया का रथ आजमगढ़ के सठियांव में जनपद की सीमा में प्रवेश किया।

यहां सपा मुखिया रथ से जनता का अभिवादन किया और बिना कुछ बोले ही आगे बढ़ गये। सपा कार्यकर्ताओं के साथ ही सुभासपा के लोग भी पूरे एक्सप्रेस वे पर जगह-जगह रथयात्रा के स्वागत में जुटे हुए थे। अपने नेता के पहुंचने पर सपाईयों ने उनका जोरदार स्वागत किया।  

तीन से चार मिनट ही रूके अखिलेश यादव

Samajwadi Vijay Yatra party workes waited for many hours for see Akhilesh Yadav in Mau and Azamgarh
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सठियांव से ही जनपद की सीमा में  आजमगढ़ सांसद अखिलेश की रथयात्रा का प्रवेश हुआ। पूरे जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रथयात्रा का जगह-जगह स्वागत की योजना सपाइयों ने बनाया था। सठियांव में सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व अध्यक्ष अखिलेश यादव, सुभासपा प्रदेश उपाध्यक्ष शशिप्रकाश सिंह मुन्ना के नेतृत्व में हजारों की संख्या में सपाइयों व सुभासपाइयों का हुजूम सुबह से ही जुटा हुआ था।

शाम साढ़े सात बजे के लगभग अखिलेश व ओमप्रकाश का रथ  सठियांव में सिक्स लेन पर पहुंचा। जय अखिलेश के नारों से पूरा क्षेत्र ही गूंज उठा। निर्धारित कार्यक्रम से काफी लेट हो जाने के कारण सपा मुखिया यहां मात्र तीन से चार मिनट ही रूके। अपने रथ के छत से उन्होंने ओमप्रकाश राजभर व सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के साथ भीड़ का अभिवादन किया और फिर बिना कुछ कहे ही आगे रवाना हो गए। 
पढ़ेंः यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव की विजय यात्रा, ओमप्रकाश राजभर बोले- भाजपा की विदाई तक कोई ढिलाई नहीं

अखिलेश का संबोधन न होने से निराश हुए कार्यकर्ता

देरी के चलते सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सठियांव में जनता को संबोधित नहीं किया। सपा मुखिया का संबोधन न होने से कार्यकर्ताओं में निराशा भी देखने को मिली लेकिन रथयात्र व मुखिया के स्वागत में सपाईयों का हुजूम उमड़ा रहा। अपने नेता के एक झलक पाने को सपाई ठंड के बाद भी जुटे रहे। कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed