फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Samajwadi Party connection of youth who threw ink on Dara Singh Chauhan BJP leader hatched a conspiracy in mau

सपा नेता है अभिमन्यु!: भाजपा कार्यकर्ता ने कहा था कि चुनाव फंस रहा है... स्याही फेंक दो, मैं तुम्हें बचा लूंगा

Tue, 22 Aug 2023 12:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Aug 2023 12:10 PM IST
सार

भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंकने के आरोपी अभिमन्यु यादव को लेकर नया खुलासा हुआ है। वह वर्ष 2019 में डीसीएसके पीजी कॉलेज से चुनाव लड़ा था। उसने सपा के यूथ विंग से टिकट मांगा था। 

विज्ञापन
Samajwadi Party connection of youth who threw ink on Dara Singh Chauhan BJP leader hatched a conspiracy in mau
भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंकने वाले युवक का सपा से कनेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घोसी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंकने के आरोपी अभिमन्यु यादव ने सोमवार को कोपागंज थाने में समर्पण कर दिया। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में पुलिस भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के गनर हरिओम मौर्य की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दारा सिंह चौहान के भाजपा से चुनाव लड़ने को लेकर आरोपी नाराज था। सीओ सिटी धनंजय मिश्रा के अनुसार, सरायलखंसी थाने के हसनपुर गांव निवासी आरोपी अभिमन्यु यादव ने भाजपा के एक कार्यकर्ता से बातकर दारा सिंह चौहान के पर स्याही फेंकने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन


हालांकि, भाजपा कार्यकर्ता ने इसे कोरी धमकी ही समझी थी। दरअसल भाजपा प्रत्याशी रविवार को कोपागंज ब्लॉक के अदरी स्थित एक कॉलेज में जन चौपाल के बाद लौट रहे थे। अदरी के पास उन पर काली स्याही फेंकी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी ने सपा के प्रत्याशी सुधाकर सिंह पर स्याही फिंकवाने का आरोप लगाया था। सुधाकर सिंह ने आरोपों को खारिज किया था।

छात्र नेता रहा है आरोपी
सीओ सिटी धनंजय मिश्रा ने बताया कि अभिमन्यु यादव वर्ष 2019 में डीसीएसके पीजी कॉलेज से चुनाव लड़ा था। उसने सपा के यूथ विंग से टिकट मांगा था।

 

वायरल वीडियो की कहानी कुछ और
स्याही फेंकने के आरोपी अभिमन्यु यादव का समर्पण करने जाते समय एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अभिमन्यु कह रहा है कि भाजपा कार्यकर्ता ने कहा था कि चुनाव फंस रहा है, स्याही फेंक दो, मैं तुम्हें बचा लूंगा। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।

नेता तथा फ्रेम के चक्कर में मूर्खतापूर्ण घटना को दिया अंजाम
अमर उजाला ने इस संबंध में सीओ सिटी धनज्जय मिश्रा से, आरोपी द्वारा एक नेता के शामिल होने की जानकारी ली, जिसमें उन्होंने नेता के इस घटना में शामिल होने की बात से इंकार कर दिया। बताया कि नेता से आरोपी अभिमन्यु यादव ने फोन कर बहसबाजी करते हुए भाजपा प्रत्याशी के अपने क्षेत्र में आने पर स्याही फेंकने की धमकी दी थी। जिस पर नेता ने इसे महज एक कोरी धमकी समझी थी। बताया कि इससे पहले पुलिस भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के गनर हरीओम मौर्य की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी।

सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा अभिमन्यु का फोटो 

घोसी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के ऊपर रविवार की दोपहर काली स्याही फेंकी गई। आरोपी मौके से भाग निकला था। स्याहीकांड के बाद आरोपी ने सोमवार को थाने में समर्पण कर दिया। इससे बाद से उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसको लेकर दिनभर सोशल मीडिया पर अभिमन्यु के समर्पण की बात वायरल हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed