फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Samajwadi party celebrated mulayam Singh eightyth birthday in mau

गरीब और शोषितों के नेता है मुलायम सिंह

Thu, 22 Nov 2018 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Thu, 22 Nov 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi party celebrated mulayam Singh eightyth birthday in mau
समाजवादी पार्टी ने मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाया - फोटो : अमर उजाला
 समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को पार्टी के संरक्षक एवं संस्थापक मुलायम सिंह यादव का 80वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने केक काटकर कार्यकर्ताओं में मिष्ठान वितरित किया गया।  
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि नेताजी ने गरीबों, मजदूरों, अल्पसंख्यको, पिछड़ों, दलितों और छात्रों के लिए हमेशा संघर्ष किया और उन्हें न्याय दिलाने का कार्य किया। कहा कि नेताजी ने मुस्लिम समाज के लिए कई सराहनीय कार्य किया है।
विज्ञापन


इस मौके पर राजेंद्र यादव, जिला महासचिव अब्दुल कुद्दूस अंसारी, अब्दुल कुद्दुस अंसारी, रामधनी यादव, शोभा श्रीवास्तव, रामधनी चौहान, जहीर सेराज, अशोक यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्तदान कर मनाया जन्मदिन  
मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर गुरुवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 20 सदस्यों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इसमें योगेंद्र यादव, रामसमुझ सहित तीन लोगों ने रक्तदान किया। साथ ही सपाजनों द्वारा जिला अस्पताल में मरीजों में फल और दूध वितरित किया गया।

तहसील-ब्लाकों में कटा जन्मदिन पर केक
रानीपुर संवाददाता के अनुसार खुरहट पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस पर केक काट कर कार्यकर्ताओं को खिलाया। इस मौके पर ग्राम प्रधान सूर्यभान यादव, नन्हकू राजभर, जयनाथ, सरोज मौर्या आदि मौजूद रहे।

घोसी संवाददाता के अनुसार कैंप कार्यालय पर सपा पार्टी के सरंक्षक का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सुजीत सिंह, खुर्शीद अहमद, राजेंद्रनाथ पांडेय, सीताराम कुशवाहा आदि मौजूद रहे। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार शहीद चौक स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्म दिन मनाया और उनके दीर्घ आयु की कामना किया।

इस दौरान पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान ने जनसभा का आयोजन किया। इस मौके पर राम शब्द यादव, अजीत यादव, राम हर्ष यादव, राम प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे। मधुबन संवाददाता के अनुसार कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने केक काटने के साथ मिठाई बांटकर सपा सरंक्षक का जन्मदिवस मनाया।

इस मौके गुड्डू चौधरी, इंद्र कैलाश, दूधनाथ यादव, सप्पन, संतोष यादव आदि मौजूद रहे। रतनपुरा संवाददाता के अनुसार ब्लाक कार्यालय में मुन्नू पहलवान की अध्यक्षता में मुलायम सिंह यादव का जन्म दिवस मनाया गया। इसी तरह से वलीदपुर, इंदारा, दोहरीघाट, कुसुम्हा, पिपरीडीह, परदहा सहित जिले में विभिन्न जगहों पर सपा कार्यकर्ताओं ने सपा सरंक्षक का जन्मदिवस मनाया।

सपा छात्र सभा ने मनाया मुलायम सिंह का जन्मदिन
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के  80 वीं जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पांडेय के नेतृत्व में नगर के  भीटी स्थित अनाथाश्रम के बच्चों के साथ मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाया।कार्यक्रम में छात्र सभा सचिव खुशहाल सिंह, गौरव पांडेय, कृष्णा यादव, अभय यादव, शशिराज यादव, वीरू, भीम यादव, दीपक यादव, प्रदीप आदि शामिल रहे।


हलधरपुर संवाददाता के अनुसार सपा नेता अल्ताफ अंसारी के नेतृत्व में  समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन दीपदेव इंटर कालेज हलधरपुर में मनाया गया। इसके बाद जुलूस के साथ कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी रतनपुरा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed