फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Salary of three BLOs withheld for being absent in review meeting

Mau News: समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर तीन बीएलओ का रोका वेतन

Thu, 07 Dec 2023 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Salary of three BLOs withheld for being absent in review meeting
मऊ। विधानसभावार खराब प्रगति वाले मतदेय स्थलों की समीक्षा के दौरान तीन बूथ लेवल अधिकारियों के अनुपस्थित होने पर उनका वेतन रोकने का निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन

अर्हता तिथि एक जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य 27 अक्तूबर 2023 से चल रहा है। इस दौरान आयोग की ओर से जन सामान्य से दावे/ आपत्तियां 9 दिसंबर तक प्राप्त किए जाने हैं। इसके मद्देनजर, जनपद के चारों विधानसभाओं में खराब प्रगति वाले मतदेय स्थलों के बूथ लेवल अधिकारियों की समीक्षा प्रतिदिन जिलाधिकारी के निर्देश पर की जा रही है।
विज्ञापन

इससे मतदाता सूची में अधिक से अधिक नए मतदाताओं के नाम जोड़ने एवं फर्जी मतदाताओं का नाम सूची से निकालने के लिए संबंधित बीएलओ को निर्देश दिए जा सके। अनुपस्थित बूथ लेवल अधिकारियों में विधानसभा क्षेत्र घोसी के बूथ संख्या 43 के सत्येंद्र कुमार गुप्ता सहायक अध्यापक, विधानसभा क्षेत्र मऊ के बूथ संख्या 295 के अनिल कुमार सफाईकर्मी तथा बूथ संख्या 303 पर कार्यरत बूथ लेवल अधिकारी गीता देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्वाचन आयोग के अनुरूप फार्म के संकलन में लापरवाही, निर्वाचन महत्वपूर्ण कार्य में रुचि न लेने तथा समीक्षा बैठक में बिना सूचना के अनुपस्थित होने पर उनका वेतन रोकने के निर्देश जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed