फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Saidpur road turned into a pit

गड्ढ़े में तब्दील हुआ सैदपुर मार्ग

Sun, 02 May 2021 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Saidpur road turned into a pit
चिरैयाकोट। चिरैयाकोट से सैदपुर गाजीपुर तक जाने वाला मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गया है। इस सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल है। बरसात के समय जलभराव होने से स्थिति और नारकीय हो जाती है। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं कराई गई। चिरैयाकोट बाजार का खरिहानी मार्ग एक प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग से रासेपुर, खरिहानी, बोंगरिया, राजापुर, भेडियाधर, कंचनपुर समेत कई गांवों के लोगों का आना जाना रहता है। सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। चिरैयाकोट बाजार में थाने के सामने खरिहानी तिराहे पर गड्ढे बन गए हैं। बरसात के समय में इन गड्ढों में पानी भर जाने के कारण आए दिन दो पहिया चालक गड्ढे में गिर कर चुटहिल होते हैं। चिरैयाकोट बाजार से रसूलपुर, बड़हलगंज नहर पुलिया तक उखड़ गई है। क्षेत्र के विजय कुमार, रामाश्रय राम, मंगल सिंह, महेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, हरिओम यादव का कहना है कि बदहाल सड़क से क्षेत्र के विकास की गति धीमी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed