{"_id":"58050cbd4f1c1bfc4a7029bb","slug":"sai-derived-from-pomp-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली गई साईं शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाली गई साईं शोभायात्रा
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
Updated Mon, 17 Oct 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
सहादतपुरा में साईं पालकी उत्सव में निकाले गए शोभायात्रा में साईं पालकी लेकर चलतीं समिति की सदस्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के फातिमा तिराहा स्थित दुर्गा मंदिर में मौजूद साईं मंदिर से साईं परिवार के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय साईं पालकी उत्सव के पहले दिन शहर में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में महिलाएं और युवतियां कलश लेकर शामिल रहीं। इस दौरान रास्ते भर श्रद्धालु झूमते नाचते रहे। साथ ही पूरा शहर साईं मय हो गया।
शोभायात्रा नगर क्षेत्र के फातिमा तिराहा स्थित दुर्गा मंदिर में मौजूद साईं मंदिर से निकली। जो नगर क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ तिराहा, सहादतपुरा, रोडवेज, डीसीएसके मोड़, निजामुद्दीनपुरा, बाईपास रोड नेशनल हाइवे होकर मंदिर के पास पहुंचा। शोभायात्रा में साईं परिवार की सदस्यांए साईं पालकी लेकर चल रही थीं। जबकि महिलाएं और युवतियां सिर पर कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल थीं। इसके साथ साथ रथ पर साईं महराज की शोभयात्रा के साथ राधा-कृष्ण, भगवान भोलेनाथ और मयूर की झांकी भी शामिल रही। रास्ते भर महिलाएं युवतियां और श्रद्घालु डीजे की धुन पर झूमते रहे। इस दौरान पूरा शहर साईं मय हो गया। करीब चार घंटे तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुरजने के बाद शोभायात्रा वापस मंदिर परिसर में पहुंची।जहां पर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान ममता जायसवाल, माया चौरसिया, ममता सक्सेना, पूनम गोस्वामी, पुष्पा जायसवाल, पूनम, बिंदु सिंह, निधि आदि रहीं।