फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   sadak haadason mein do baik chaalakon kee maut, ek ghaayal

सड़क हादसों में दो बाइक चालकों की मौत, एक घायल

Sun, 22 May 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
sadak haadason mein do baik chaalakon kee maut, ek ghaayal
मऊ। दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हुए हादसों में दो बाइक चालकों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। एक चालक बाइक टर्न करते समय मोड़ पर बेकाबू हो गया था जब कि दूसरे की बाइक ट्रक से पास लेने के दौरान उससे टकरा गई थी। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मैनुद्दीनगंज के पास शनिवार की देर रात मोड़ पर बेकाबू बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त रामपुर बेलौली थाना क्षेत्र के जगनपुर गांव निवासी सत्येंद्र पांडेय 22 के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि सत्येंद्र गांव के साथी टिंकू पांडेय के साथ रात करीब साढ़े दस बजे बाइक से चिरैयाकोट की तरफ जा रहा था। मैनुद्दीनगंज के पास मोड़ पर बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे बनी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल लाकर भर्ती कराया। यहां सत्येंद्र पांडेय की मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, रानीपुर थाना क्षेत्र के धर्मसीपुर गांव के पास शनिवार की देर रात करीब 11 बजे आगे जा रहे ट्रक से बाइक टकरा गई। हादसे में सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अमारी गांव निवासी राहुल कुमार 28 गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में चोट लगने के चलते इलाज के लिए ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। मृतक पांच भाई तथा तीन बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed