फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rural areas electricity supply stalled

ग्रामीण इलाकों की विद्युत आपूर्ति ठप

Wed, 03 Apr 2019 12:19 AM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Wed, 03 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Rural areas electricity supply stalled
वेतन न मिलने पर कोपागंज के बिजली उपकेंद्र टडियांव पर उप्र राज्य विद्युत परिषद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के नेतृत्व में प्रदर्शन करते संविदाकर्मी। - फोटो : mau
 उप्र राज्य विद्युत परिषद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में  विद्युत उपकेंद्रों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने ठेकेदार द्वारा छह महीने से मानदेय न दिए जाने से नाराज संविदाकर्मियों ने  कार्य बहिष्कार किया। साथ ही विद्युत उपकेंद्र तड़ियांव परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इसके चलते कस्बा तथा ग्रामीण इलाकों में  विद्युत आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कार्यरत संविदाकर्मियों का मानदेय छह माह से बकाया चल रहा है। ठेकेदार द्वारा मानदेय न दिए जाने से नाराज संविदाकर्मियों ने कार्यबहिष्कर कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला सगंठन मंत्री सुजीत सैनी ने कहा कि पूरे प्रदेश में बिजली के संविदा कर्मचारियों का विभाग द्वारा आर्थिक तथा मानसिक शोषण किया जा रहा है। इसके चलते  कर्मचारियों की आए दिन मौत हो रही हैं।  
विज्ञापन


शिव कुमार  ने कहा कि छह माह का लंबित मानदेय न्यूनतम वेतन के हिसाब से चेक आरटीजीएस के माध्यम से मिलना चाहिए लेकिन नहीं हो पा रहा है। अजीत मौर्य ने  कहा कि कि विद्युत विभाग संविदा कर्मचारियों से आठ घंटे के बजाय 24 घंटे की ड्यूटी बिना सुरक्षा उपकरण दिए कराया जा रहा है। यह नियम के विरुद्ध है। गुरु गोविंद  ने कहा कि बीते छह माह से सभी संविदा कर्मचारियों का वेतन न्यूनतम वेतन के हिसाब से नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संविदाकर्मियों की इस कार्य बहिष्कार के चलते पूरे दिन विद्युत उपकेंद्र डांडी तथा तड़ियांव से संबद्ध ग्रामीण इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान बब्बन राजभर, रमेश राम, केवल, अजीत, प्रवीण कुमार  आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed