फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Running, javelin throwing and wrestling showing performance

दौड़, भाला फेंक और कुश्ती में दमखम दिखाया

Thu, 17 Jan 2019 10:50 PM IST
पवन सिंह अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Published by: पवन सिंह Updated Thu, 17 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
Running, javelin throwing and wrestling showing performance
ओडीएफ ओलंपिक प्रतियोगिता में दांव आजमाते पहलवान। - फोटो : अमर उजाला
 दोहरीघाट विकास खंड के सूरजपुर न्याय पंचायत क्षेत्र में मौजूद विभूति नरायण इंटर कालेज के मैदान में गुरुवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत ओडीएफ ओलंपिक खेल का आयोजन किया गया। युवाओं ने दौड़, भाला फेंक और कुश्ती में दमखम दिखाया।
विज्ञापन


 प्रतियोगिता का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी दोहरीघाट देव कुमार चतुर्वेदी और खंड शिक्षा अधिकारी माधवेंद्र पांडेय के साथ नेहरू युवा केंद्र एसीटी अधिकारी ओपी मिश्रा ने संयुक्त रुप से किया।
विज्ञापन


इस दौरान बालक वर्ग के लिए आयोजित 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में  भैरोपुर न्याय पंचायत के संगम प्रथम और रसूलपुर न्याय पंचायत के सचिन यादव द्वितीय रहे। 100 मीटर बालिका वर्ग में कोरौली न्याय पंचायत की संजना राय प्रथम एवं भैरोपुर की पिंकी द्वितीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


200 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में संगम प्रथम बृजेश द्वितीय स्थान पर रहे। 200 मीटर बालिका वर्ग में भैरोपुर की पिंकी यादव प्रथम, कोरौली न्याय पंचायत की संजना राय द्वितीय रही। 400 मीटर बालक वर्ग में कुरंगा न्याय पंचायत के सदले आलम प्रथम भैरोपुर न्याय पंचायत के अवनीश यादव  द्वितीय रहे।

400 मीटर बालिका वर्ग में रसूलपुर न्याय पंचायत की खुशबू प्रथम रही। लंबी कूद बालक वर्ग में रसूलपुर न्याय पंचायत के सचिन कुमार यादव प्रथम भैरोपुर न्याय पंचायत की संगम द्वितीय रही।

गोला प्रेक्षण बालक वर्ग में रसूलपुर न्याय पंचायत के सुजीत कुमार प्रथम एवं रामपुर धनौली न्याय पंचायत के किशन द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में भैरोपुर न्याय पंचायत की साक्षी प्रथम और रसूलपुर न्याय पंचायत की खुशबू द्वितीय रही।

कुश्ती में भी पहलवानों ने दांवपेच दिखाए। प्रतिभागियों को बीडीओ दोहरीघाट देव कुमार चतुर्वेदी और बीईओ मानवेंद्र पांडेय ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर कर पुरस्कृत किया।


इस अवसर पर एडीओ पंचायत नंद कुमार राय, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुरेंद्र सोनकर, प्रमोद कुमार मिश्र, राजेश राय, राम गोविंद यादव, योगेंद्र मौर्य, कल्पनाथ, राधेश्याम पासवान, अशोक मौर्य, राजेश, पियुष श्रीवास्तव, अनिल राय, ग्राम विकास अधिकारी प्रवीण भारती, देवव्रत चौबे, ग्राम प्रधान सावित्री राय, सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed